{"_id":"68aad9dd887a1ef3a20ccb7a","slug":"ind-a-vs-aus-a-test-india-a-womens-team-lost-to-australia-a-by-six-wickets-in-test-edgar-took-five-wickets-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND-A vs AUS-A Test: भारत-ए महिला टीम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया-ए से छह विकेट से हारी, एडगर ने झटके पांच विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND-A vs AUS-A Test: भारत-ए महिला टीम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया-ए से छह विकेट से हारी, एडगर ने झटके पांच विकेट
Sun, 24 Aug 2025 02:52 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:52 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया ए ने अनिका लियरॉयड (72), रेचल ट्रेनामन (64) और मैडी ड्रेक (68) के अर्धशतकों की बदौलत 85.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
साइमा ठाकुर गेंदबाजी करती हुईं
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑफ स्पिनर एमी एडगर के पांच विकेट के बाद शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए ने रविवार को यहां एकमात्र अनधिकृत महिला टेस्ट के अंतिम दिन भारत ए को छह विकेट से हरा दिया। एडगर ने 57 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने दिन के दूसरे ओवर में वीजे जोशीथा का विकेट लेकर अपना पांचवां विकेट हासिल किया, जिससे भारत ए की दूसरी पारी 286 रन पर सिमट गई और मेजबान टीम को 281 रन का लक्ष्य मिला।
ऑस्ट्रेलिया ए ने अनिका लियरॉयड (72), रेचल ट्रेनामन (64) और मैडी ड्रेक (68) के अर्धशतकों की बदौलत 85.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज ट्रेनामन और कप्तान ताहलिया विल्सन (46) ने मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी कर भारतीय आक्रमण पर दबाव बना दिया।
जब ऐसा लग रहा था कि ये दोनों भारत ए को मुकाबले से बाहर कर देंगी तब तेज गेंदबाज साइमा ठाकोर (63 रन पर दो विकेट) ने लगातार दो ओवरों में दो विकेट झटके। उन्होंने पहले विल्सन को आउट किया और फिर ट्रेनामन को विकेटकीपर नंदिनी कश्यप के हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन
इसके बाद ड्रेक और लियरॉयड ने मिलकर 136 रन की शानदार साझेदारी की। भारतीय टीम इन दोनों को आउट करने में सफल रही, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत से नहीं रोक पाई। इससे पहले दिन में भारत ए ने अपने कल के स्कोर आठ विकेट पर 260 रन में 26 रन जोड़े। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 299 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 305 रन बनाकर मामूली बढ़त हासिल की थी।