{"_id":"66c1d26d6cfbc709930d1d35","slug":"ind-a-vs-aus-a-priyas-five-wicket-haul-helped-india-a-beat-australia-a-in-the-last-odi-the-series-ends-2-1-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND A vs AUS A: प्रिया के पांच विकेट से भारत ए ने आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ए को हराया, सीरीज 2-1 पर खत्म","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND A vs AUS A: प्रिया के पांच विकेट से भारत ए ने आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ए को हराया, सीरीज 2-1 पर खत्म
Sun, 18 Aug 2024 04:22 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:22 PM IST
सार
ब्रिसबेन में तीन टी20 और पहले दो वनडे मुकाबले गंवाकर लगातार पांच शिकस्त झेलने के बाद भारत ए ने अंतत: दौरे पर जीत का स्वाद चखा।
विज्ञापन
बीसीसीआई
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला रविवार को भारतीय टीम ने जीत लिया। युवा लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा के पांच विकेट की बदौलत भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को 171 रनों से हरा दिया। इसी के साथ यह सीरीज 2-1 पर खत्म हुई। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले दो मुकाबले जीते थे।
ब्रिसबेन में तीन टी20 और पहले दो वनडे मुकाबले गंवाकर लगातार पांच शिकस्त झेलने के बाद भारत ए ने अंतत: दौरे पर जीत का स्वाद चखा। तेजल की 66 गेंद में 50 और राघवी की 64 गेंद में 53 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 243 रन बनाए।
दिल्ली की 20 साल की प्रिया ने इसके बाद 14 रन देकर पांच विकेट चटकाते हुए ऑस्ट्रेलिया ए को सिर्फ 72 रन पर ढेर करके मेहमान टीम को दौरे की पहली जीत दिलाई। कप्तानी मीनू मनि ने भी चार रन देकर दो विकेट हासिल किए। दौरे का अपना पहला मैच खेल रही प्रिया ने सलामी बल्लेबाज मैडी डार्क (22) और शीर्ष क्रम की बल्लेबाज टीस फ्लिंटॉस (20) को पवेलियन भेजा जिससे मेजबान टीम ने 15वें ओवर में 52 रन तक चार विकेट गंवा दिए।
विज्ञापन
प्रिया ने इसके बाद निकोल फैल्टम (02), केट पीटरसन (01) और निकोला हैनकॉक (00) को आउट करके मेजबान टीम को 22.1 ओवर में समेटने में अहम भूमिका निभाई। दोनों टीमों के बीच एकमात्र अनौपचारिक टेस्ट 22 अगस्त से गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा।
इससे पहले भारत ए की शुरुआत भी खराब रही। टीम न नौवें ओवर में 43 रन तक तीन विकेट गंवा दिए लेकिन तेजल और राघवी ने चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला। तेजल और राघवी ने टीम का स्कोर 147 रन तक पहुंचाया जिसके बाद 28वें ओवर में तेजल आउट हो गईं। राघवी भी इसके तुरंत बाद पवेलियन लौट गईं। सजीवन सजना (40) और कप्तान मीनू मनि (34) ने इसके बाद उम्दा पारियां खेलकर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।