फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND A vs AUS A: KL Rahul flop and Dhruv Jurel shines, India A all out for 161 runs vs Australia A

IND A vs AUS A: ध्रुव जुरेल चमके पर नहीं चले केएल राहुल, उछाल लेती पिच पर भारत ए 161 रन पर ऑलआउट

Thu, 07 Nov 2024 03:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Nov 2024 03:01 PM IST
सार

स्टंप्स के समय ऑस्ट्रेलिया ए ने जवाब में दो विकेट पर 53 रन बना लिए थे। भारतीय गेंदबाजों में मुकेश कुमार फिर से सर्वश्रेष्ठ नजर आए। पहले दिन का आकर्षण जुरेल की पारी रही।

विज्ञापन
IND A vs AUS A: KL Rahul flop and Dhruv Jurel shines, India A all out for 161 runs vs Australia A
केएल राहुल-ध्रुव जुरेल - फोटो : BCCI

विस्तार

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपनी शानदार तकनीक और संयम के साथ खेलने के कौशल का अच्छा नमूना पेश किया लेकिन भारत ए के अन्य बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को यहां उछाल लेती पिच पर संघर्ष करते नजर आए। भारत ए की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 57.1 ओवर में 161 रन पर आउट हो गई। इनमें लगभग आधे रन तीसरे ओवर में बल्लेबाजी करने आए जुरेल (186 गेंदों पर 80 रन) ने बनाए। उनके अलावा 20 रन का आंकड़ा पार करने वाले अन्य बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (26) थे।
विज्ञापन


जुरेल की तरह इस मैच में खेलने के लिए विशेष रूप से यहां पहुंचे केएल राहुल फिर से असफल रहे और केवल चार रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक माइकल नेसर ने 27 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने पहले ओवर में ही भारत को करारा झटका दिया जिससे भारतीय टीम आखिर तक नहीं उबर पाई।
विज्ञापन


स्टंप्स के समय ऑस्ट्रेलिया ए ने जवाब में दो विकेट पर 53 रन बना लिए थे। भारतीय गेंदबाजों में मुकेश कुमार फिर से सर्वश्रेष्ठ नजर आए। पहले दिन का आकर्षण जुरेल की पारी रही। उन्होंने उछाल लेती पिच पर न सिर्फ धैर्य से बल्लेबाजी की बल्कि लेंथ का भी सही आकलन किया। बोलैंड पर लगाया गया उनका छक्का दर्शनीय था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम में ऋषभ पंत पहली पसंद के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, लेकिन जुरेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में अपना दावा ठोक दिया है। उन्हें सरफराज खान की जगह अंतिम एकादश में लिया जा सकता है। राहुल भले ही नहीं चल पाए लेकिन अगर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाते हैं तो टीम प्रबंधन सलामी बल्लेबाज के रूप में उन पर भरोसा दिखा सकता है क्योंकि इस स्थान के एक अन्य दावेदार अभिमन्यु ईश्वरन यहां की परिस्थितियों में फिर से असफल रहे और खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed