फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-A Tour Of Ban: Kotak, Cooley and Dilip coach India A team in Bangladesh tour, first match from Tuesday

IND-A Tour Of BAN: कोटक, कूली और दिलीप बांग्लादेश दौरे में भारत ए टीम के कोच, मंगलवार से पहला मैच

Mon, 28 Nov 2022 11:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Nov 2022 11:02 PM IST
सार

इस सीरीज का पहला मैच मंगलवार से शुरू होगा। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में बल्लेबाजी कोच में से एक कोटक को इस दौरे में ट्राय कूली और टी दिलीप मदद करेंगे।

विज्ञापन
IND-A Tour Of Ban: Kotak, Cooley and Dilip coach India A team in Bangladesh tour, first match from Tuesday
अभिमन्यू ईश्वरन भारत के कप्तान होंगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व कप्तान सितांशु कोटक को दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर गई भारत ए टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सीरीज का पहला मैच मंगलवार से शुरू होगा। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में बल्लेबाजी कोच में से एक कोटक को इस दौरे में ट्राय कूली और टी दिलीप मदद करेंगे।
विज्ञापन

दिलीप राष्ट्रीय टीम के क्षेत्ररक्षण कोच हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में भारत के टी-20 विश्वकप अभियान के बाद कुछ समय के लिए विश्राम दिया गया था। दिलीप भारत ए टीम के साथ दौरा करेंगे और फिर राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे जो बांग्लादेश के खिलाफ चट्टोग्राम में 14 से 18 दिसंबर और ढाका में 22 से 26 दिसंबर के बीच दो टेस्ट मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ए के कोचिंग स्टाफ में बदलाव की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और उनके सहयोगी स्टाफ के सदस्य ऋषिकेश कानितकर और साइराज बहुतुले अभी भारत की सीनियर टीम के साथ न्यूजीलैंड में हैं।बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों के लिए भारत ए टीम इस प्रकार है।
विज्ञापन

पहले चार दिवसीय मैच के लिए भारत 'ए' टीम : अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रोहन कुन्नुमल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, तिलक वर्मा, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और अतीत सेठ।

दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत 'ए' टीम : अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रोहन कुन्नुमल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, तिलक वर्मा, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, अतीत सेठ, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव और केएस भरत (विकेटकीपर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed