फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Income Tax officials raid BCCI HQ

BCCI हेडक्वॉर्टर में IT डिपार्टमेंट का छापा, 15 घंटे तक चली जांच

Wed, 10 Jan 2018 09:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Jan 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
Income Tax officials raid BCCI HQ
बीसीसीआई, स्पोर्ट्स - फोटो : SELF
मुंबई स्थित बॉड ऑफ कंट्रोल क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) के मुख्यालय में गुरुवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने 15 घंटे तक छानबीन की। इनकम टैक्स के अधिकारी 11 बजे सुबह वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे और देर रात 2.30 बजे तक दस्तावेजों की जांच की।  
विज्ञापन


बोर्ड के दस्तावेजों की जांच करने के बाद इनकम टैक्स अधिकारियों ने बीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राहुल जोहरी और चीफ फाइनैंस ऑफिसर (CFO) संतोष रंगनेकर को पूछताछ के लिए नोटिस देकर सोमवार को 3 बजे शाम तक अपने चरनी रोड स्थित ऑफिस बुलाया। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, यह छानबीन आईटी विभाग ने टीडीएस कटौती और स्टेटमेंट से संबंधित गड़बड़ी की वजह से की गई थी। आईटी विभाग बीसीसीआई द्वारा जमा कराए उन दस्तावेजों का मिलान करने पहुंची थी जो उन्होंने जमा करवाए थे। अधिकारियों को इस बात की सूचना मिली थी इस बार जो बीसीसीआई ने जो भुगतान किए हैं, उनमें कई गड़बड़ियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः टीम इंडिया के क्रिकेटर्स को लगा झटका, पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स की जिम्मेदारी नहीं लेगा BCCI

बीसीसीआई के हेड क्वार्टर में हुई इस जांच में पहले आईटी के 5 से 6 अधिकारी ही पहुंचे थे, लेकिन जैसे-जैसे समय बितता गया इनकी संख्या एक दर्जन हो गई थी। हालांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिला है कि अधिकारी अपने साथ कोई दस्तावेज लेकर गए हैं या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed