{"_id":"5d22299a8ebc3e6cdc3ab001","slug":"in-november-windies-will-play-cricket-series-against-afghanistan-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान नवंबर में विंडीज के खिलाफ खेलेगा पूर्णकालिक सीरीज, भारत में होंगे सभी मुकाबले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफगानिस्तान नवंबर में विंडीज के खिलाफ खेलेगा पूर्णकालिक सीरीज, भारत में होंगे सभी मुकाबले
Sun, 07 Jul 2019 10:49 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड कप
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि उनकी टीम नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत में पूर्णकालिक घरेलू सीरीज खेलेगी। दौरे में तीन टी20 और तीन वनडे के अलावा एक टेस्ट मैच शामिल है। अफगानिस्तान अपनी घरेलू सीरीज भारत में खेलता है जहां टीम अभ्यास करती है। टेस्ट मैच का स्थल और घरेलू प्रारूप के मैच के स्थल पर फैसला होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, ‘भविष्य दौरा कार्यक्रम के अनुसार अफगानिस्तान टीम पांच नंबवर से एक दिसंबर तक भारत में वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी। विंडीज के खिलाफ सीरीज से टीम सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच भी खेलेगी। इसके बाद वह त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेलेगी जिसमें बांग्लादेश और जिंबाब्वे भी शामिल होंगे।’
विज्ञापन