{"_id":"5cdae22fbdec22076357a3a5","slug":"in-icc-cricket-world-cup-all-teams-have-to-keep-dedicated-anti-corruption-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार रोकने के लिए आईसीसी का बड़ा कदम, विश्व कप में सभी टीमों के साथ रहेंगे खास अधिकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भ्रष्टाचार रोकने के लिए आईसीसी का बड़ा कदम, विश्व कप में सभी टीमों के साथ रहेंगे खास अधिकारी
Tue, 14 May 2019 09:13 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 14 May 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
icc world cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार आईसीसी विश्व कप में सभी 10 टीमों के पास भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी रहेगा ताकि टूर्नामेंट को पाक साफ रखा जा सके।
विज्ञापन
डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी हर टीम के साथ एक भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी रखेगी जो अभ्यास मैचों से लेकर टूर्नामेंट के अंत तक साथ रहेगा।
रिपोर्ट में कहा गया कि इससे पहले आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के अधिकारी हर मैच स्थल पर तैनात रहते थे। इसके कारण टीमों को टूर्नामेंट के दौरान कई अधिकारियों से संपर्क करना पड़ता था।
विज्ञापन
इसमें कहा गया कि अब एक ही अधिकारी हर टीम के साथ अभ्यास मैच से टूर्नामेंट के अंत तक रहेगा और उसी होटल में ठहरेगा जहां टीमें ठहरेंगी। उनके साथ अभ्यास और मैचों के लिए भी जाएगा। यह विश्व कप को फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से मुक्त रखने की आईसीसी की कवायद का हिस्सा है।
विज्ञापन