फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Imran tahir creates record for SA

जो डेल स्टेन और डोनाल्ड न कर सके उसे इमरान ताहिर ने कर दिखाया

Thu, 16 Jun 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
Imran tahir creates record for SA
इमरान ताहिर - फोटो : Getty
फिरकी गेंदबाज इमरान ताहिर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए वो कीर्तिमान रच दिया जो इससे पहले कोई भी अफ्रीकी गेंदबाज नहीं कर सका था। ताहिर की करिश्माई गेंदबाजी ही थी जिसने उनकी टीम को वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत दिला दी।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज में खेली जा रही त्रिकोणीय वनडे सीरीज के छठे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 343 रन बनाए। उसकी ओर से हाशिम अमला ने 99 गेंदों में 110 रनों (13 चौके) की पारी खेली। अमला ने क्विंटन डी कॉक (71) के साथ पहले विकेट के लिए 33.1 ओवर में 182 रनों की साझेदारी की। बाद में फैफ डु प्लेसिस ने 73 रनों की नाबाद पारी भी खेली।
विज्ञापन


बड़े लक्ष्य के जवाब में मेजबान कैरेबियाई टीम बिखर गई और 38 ओवर में 204 रन बनाकर सिमट गई। उसकी ओर से जॉनसन चार्ल्स ने 49 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। विंडीज की इस खराब हाल के लिए फिरकी गेंदबाज ताहिर जिम्मेदार रहे जिन्होंने 45 रन देकर 7 विकेट झटक लिए। ताहिर के झटकों के आगे टीम संभल ही नहीं सकी और उसे 139 रनों से बड़ी हार का मुंह देखना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे इस पूरे मैच में पाक मूल के फिरकी गेंदबाज ताहिर की गेंदबाजी रही जिसने एक ऐसा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया जो आज तक उनकी टीम की ओर से कोई भी गेंदबाज नहीं कर सका था। साथ ही ताहिर ने अपनी ही टीम के 21 साल के एक गेंदबाज के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

'सेवन स्टार' के सहारे ताहिर लगा गए शानदार शतक

Imran tahir creates record for SA
इमरान ताहिर
इमरान ताहिर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में कुल 7 विकेट लिए जो वनडे में दक्षिण अफ्रीका के किसी भी गेंदबाज का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। इससे पहले पिछले साल युवा तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा ने अफ्रीकी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर 6 विकेट झटकने का रिकॉर्ड बनाया था।

ताहिर किसी वनडे मैच में 7 विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी टीम के पहले गेंदबाज हैं। इसके अलावा उनका यह प्रदर्शन वनडे में बतौर फिरकी गेंदबाज तीसरा बेस्ट प्रदर्शन है। उनसे शानदार रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी और मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है।

पाक के पूर्व कप्तान अफरीदी ने 2013 में विंडीज टीम के ही खिलाफ 12 रन देकर 7 विकेट झटके थे जबकि मुरलीधरन ने 2000 में शरजाह में टीम इंडिया के खिलाफ 30 रन देकर 7 विकेट निकाले। वनडे क्रिकेट में ऐसा तीसरी बार ही हुआ है जब किसी फिरकी गेंदबाज ने 7 विकेट निकाले हैं किसी एक मैच में।

ताहिर ने महज 58 मैचों में 100 विकेट झटक लिए हैं जो इस खेल में चौथा सबसे तेज विकेटों का शतक है। सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड पाक के सकलैन मुश्ताक के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed