{"_id":"679c71d7ad1b193e350bf4ce","slug":"imran-khan-s-name-not-being-removed-from-lahore-stadium-s-enclosure-pcb-2025-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Imran Khan-PCB: 'लाहौर स्टेडियम से नहीं हटाया गया है इमरान खान का नाम', विवाद होने पर पीसीबी की सफाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Imran Khan-PCB: 'लाहौर स्टेडियम से नहीं हटाया गया है इमरान खान का नाम', विवाद होने पर पीसीबी की सफाई
Fri, 31 Jan 2025 12:16 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:16 PM IST
सार
पीसीबी के एक अधिकारी ने किसी का नाम लिए बिना कहा, 'स्टेडियम के किसी भी छोर का नाम नहीं बदला गया है और किसी का नाम नहीं हटाया गया है। सभी छोर के नाम पहले की तरह ही हैं।'
विज्ञापन
इमरान खान और मोहसिन नकवी
- फोटो : Twitter
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन अटकलों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि लाहौर में नए सिरे से तैयार किए गए गद्दाफी स्टेडियम से दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान का नाम हटा दिया गया है क्योंकि वह भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं।। अटकलें लगाई जा रही थीं कि पीसीबी ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति के कारण स्टेडियम से 1992 की विश्व कप विजेता पाकिस्तानी टीम के कप्तान इमरान का नाम हटा दिया है। 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए गद्दाफी स्टेडियम का नवीनीकरण किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
पीसीबी के अधिकारी ने दिया बयान
पीसीबी के एक अधिकारी ने किसी का नाम लिए बिना कहा, 'स्टेडियम के किसी भी छोर का नाम नहीं बदला गया है और किसी का नाम नहीं हटाया गया है। सभी छोर के नाम पहले की तरह ही हैं।' पाकिस्तान के विश्व चैंपियन बनने के बाद 1992 में गद्दाफी स्टेडियम के एक छोर का नाम इमरान खान के नाम पर रखा गया था। यह स्टेडियम के वीआईपी स्टैंडों में से एक है। 1992 से यह लाहौर स्टेडियम पर एक स्थायी स्थान रहा है।

जेल में बंद हैं इमरान खान
पूर्व प्रधानमंत्री इस समय पंजाब प्रांत की अटक जेल में हैं। हालांकि, उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों का खंडन किया था और कहा था कि वह राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हैं। हाल ही में एक अदालत ने उन्हें और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराया और क्रमशः 14 और सात साल जेल की सजा सुनाई।

19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत
तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का नेतृत्व करने वाले इमरान मौजूदा समय में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के विरोध में हैं। पंजाब प्रांत पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के नेतृत्व वाली पीएमएल (एन) सरकार द्वारा शासित है। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, जबकि बाकी टीमें अपने-अपने मुकाबले लाहौर, कराची और रावलपिंडी स्टेडियम में खेलेंगी।