फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Impact of Pakistan's poor performance in the World Cup, Inzamam Ul Haq resigns from the post of chief selector

ODI WC: विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन का असर, इंजमाम उल हक ने मुख्य चयनकर्ता के पद से इस्तीफा दिया

Mon, 30 Oct 2023 07:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 30 Oct 2023 07:24 PM IST
सार

क्रिकेट विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
Impact of Pakistan's poor performance in the World Cup, Inzamam Ul Haq resigns from the post of chief selector
इंजमाम उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। सोमवार को पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने टूर्नामेंट के बीच में मुख्य चयनकर्ता के रूप में अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया। इस विश्व कप में पाकिस्तान की लगातार चौथी हार के बाद इंजमाम ने अपना इस्तीफा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख जका अशरफ को भेजा।
विज्ञापन


मुख्य चयनकर्ता के रूप में इंजमाम का अनुबंध समाप्त होने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की परेशानी बढ़ सकती है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंजमाम को छह महीने से सैलरी नहीं मिली है और उनके इस्तीफे के बाद बोर्ड को उन्हें 1.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये देने होंगे। इंजमाम की मासिक सैलरी 25 लाख पाकिस्तानी रुपये थी।
विज्ञापन




हितों के टकराव में शामिल होने की संभावना के कारण इंजमाम की बर्खास्तगी और भी जटिल हो गई है। जैसा कि सामने आया है, इंजमाम क्रिकेटरों के एजेंट तल्हा रहमानी की स्वामित्व वाली कंपनी "याजो इंटरनेशनल लिमिटेड" में शेयरधारक हैं।

अहम बात यह है कि रहमानी पाकिस्तान के कुछ प्रमुख क्रिकेटरों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी शामिल हैं। रिजवान इस फर्म के सह मालिक भी हैं।


पीसीबी और खिलाड़ियों के बीच केंद्रीय अनुबंध को लेकर मतभेद की खबरों के बाद कई खुलासे हुए, जिसके बाद बवाल शुरू हुआ। 2023 विश्व कप से पहले तनाव चरम पर पहुंच गया, खिलाड़ी हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट के दौरान व्यावसायिक गतिविधियों के बहिष्कार की संभावना पर विचार कर रहे थे। उनकी एक मांग यह थी कि पीसीबी को आईसीसी से मिलने वाले पैसे का एक हिस्सा उन्हें भी दिया जाए। 

इंजमाम, जो अपने एजेंट को प्रमुख पाकिस्तानी क्रिकेटरों के साथ साझा करते हैं, मध्यस्थता के लिए आगे आए और 48 घंटों के भीतर विवाद को सुलझाने का वादा किया। उनके हस्तक्षेप से गतिरोध का समाधान निकला और सभी खिलाड़ियों की मांगें मान ली गईं। इस वजह से अनुबंध विवाद में इंजमाम की भागीदारी और उनके हितों के संभावित टकराव ने मुख्य चयनकर्ता के रूप में उनकी भूमिका पर असर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed