फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान सुपर लीग का भारत में नहीं होगा प्रसारण, पुलवामा हमले के बाद आईएमजी रिलायंस ने लगाई रोक

Mon, 18 Feb 2019 11:09 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 18 Feb 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
img reliance stop broadcast of pakistan super league in india
psl

भारतीय प्रसारणकर्ता आईएमजी रिलायंस पिछले हफ्ते कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) टी20 टूर्नामेंट के प्रसारण के अपने अनुबंध से पीछे हट गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को खुद इसकी जानकारी दी।

img reliance stop broadcast of pakistan super league in india
पीएसएल

आईएमजी रिलायंस पीएसएल का प्रसारण कर रहा था जिसे सुरक्षा कारणों से संयुक्त अरब अमीरात में खेला जा रहा है। कंपनी को अगले महीने कराची और लाहौर में होने वाले अंतिम नाकआउट मैचों का भी प्रसारण करना था।

img reliance stop broadcast of pakistan super league in india
Pulwama Attack - फोटो : PTI

पुलवामा में हुए इस आतंकी हमले में 41 भारतीय सैनिक मारे गए थे जिसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह ने ली है। पिछले 30 साल में यह सबसे घातक आतंकी हमला था। पीसीबी ने कहा कि टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण करने के लिए नए प्रसारणकर्ता की घोषणा सोमवार को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
img reliance stop broadcast of pakistan super league in india
पीसीबी - फोटो : File

पीसीबी के प्रबंध निदेशक वसीम खान ने बयान में कहा, 'पीसीबी के पास हमेशा वैकल्पिक योजना होती है और हमें यकीन है कि हम नए साझेदार की घोषणा करने की स्थिति में हैं।'

विज्ञापन
img reliance stop broadcast of pakistan super league in india
psl
बता दें कि इससे पहले डी स्पोर्ट्स भी पाकिस्तान सुपर लीग की ब्रॉडकास्टिंग को बंद करने का निर्णय ले चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed