फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC WTC points table How much did India gain after winning the Mohali Test Sri Lanka lost top position

ICC WTC points table: मोहाली टेस्ट जीतने के बाद भारत को कितना फायदा हुआ? श्रीलंका ने गंवाया शीर्ष क्रम

Sun, 06 Mar 2022 06:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 06 Mar 2022 06:47 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को मोहाली टेस्ट में पारी और 222 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक तालिका में टीम इंडिया पांचवें स्थान पर ही है।

विज्ञापन
ICC WTC points table How much did India gain after winning the Mohali Test Sri Lanka lost top position
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को मोहाली टेस्ट में पारी और 222 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक तालिका में टीम इंडिया पांचवें स्थान पर ही है। हालांकि, मैच जीतने के बाद रोहित शर्मा की टीम को 12 अंकों का फायदा जरूर हुआ है। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम काबिज है। दूसरे पायदान पर पाकिस्तान और तीसरे स्थान पर श्रीलंका की टीम है।
विज्ञापन


भारत ने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पिछले साल का अंत चौथे स्थान से किया था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले दो मैचों में हार के कारण टीम को पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया था। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस साल जनवरी में चौथे स्थान पर पहुंच गई थी। अब श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद टीम की स्थिति मजबूत जरूर हुई है, लेकिन स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन


भारत के हार के कारण श्रीलंकाई टीम को काफी नुकसान हुआ है। वह पहले से तीसरे पायदान पर खिसक गया है। मैच से पहले लंकाई टीम के के 100 फीसदी अंक प्रतिशत थे, लेकिन अब उसके खाते में 66.66 फीसदी अंक प्रतिशत हैं। श्रीलंका के हारने से ऑस्ट्रेलियाई टीम को फायदा हुआ। वह पहले पायदान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ICC WTC points table How much did India gain after winning the Mohali Test Sri Lanka lost top position
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम 54.16 फीसदी अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहेगी। चौथे, तीसरे और दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और पाकिस्तान का कब्जा है, जिनके नाम क्रमश: 60, 66.66 और 75 फीसदी अंक प्रतिशत हैं। शीर्ष क्रम पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई टीम के 86.66 फीसदी अंक प्रतिशत हैं। दिसंबर-जनवरी में एशेज में चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड पर 4-0 की प्रचंड जीत के कारण ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में है।

भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहली पारी में 574 रन बनाए थे। वहीं, श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 174 और दूसरी पारी में 178 रन बनाए। भारत की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे। उन्होंने नाबाद 175 रन बनाने के अलावा मैच में नौ विकेट भी लिए। पारी के अंतर के हिसाब से भारत की श्रीलंका पर ये दूसरी सबसे बड़ी जीत है। उससे पहले उसने नागपुर में 2017 में खेले गए टेस्ट मैच में पारी और 239 रन से हराया था। वहीं, 2017 में पल्लेकेले में पारी और 171 रनों से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed