फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC World Cup 2023 Team India Performance in ICC Tournaments Since Winning 2011 ODI World Cup

World Cup: 2011 के बाद से आईसीसी टूर्नामेंट में कैसा है भारत का रिकॉर्ड? चार फाइनल में टीम इंडिया को मिली हार

Tue, 05 Sep 2023 06:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 05 Sep 2023 06:04 PM IST
सार

2011 के बाद से आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का रिकॉर्ड जीतने के मामले में अच्छा नहीं रहा है। टीम इंडिया 11 टूर्नामेंट में सिर्फ एक जीती है। उसे पिछली बार 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में सफलता मिली थी।

विज्ञापन
ICC World Cup 2023 Team India Performance in ICC Tournaments Since Winning 2011 ODI World Cup
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत पांच अक्तूबर से वनडे विश्व कप की मेजबानी के लिए तैयार है। 12 साल के बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन यहां हो रहा है और 12 साल पहले ही टीम इंडिया पिछली बार इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनी थी। उसकी नजर तीसरी बार चैंपियन बनने पर है। हालांकि, 2011 के बाद से आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का रिकॉर्ड जीतने के मामले में अच्छा नहीं रहा है। टीम इंडिया 11 टूर्नामेंट में सिर्फ एक जीती है। उसे पिछली बार 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में सफलता मिली थी।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने 2012 टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। तब टीम सुपर-8 में बाहर हो गई थी। हालांकि, धोनी ने 2013 में टीम की वापसी कराई और इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। वह टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान बन गए। उसके बाद से टीम को हर बार आईसीसी टूर्नामेंट में निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

ICC World Cup 2023 Team India Performance in ICC Tournaments Since Winning 2011 ODI World Cup
विश्व कप 2011 फाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर
इस साल टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली थी हार
भारतीय टीम इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी हार गई थी। उसे इंग्लैंड के ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन से हराया था। इस हार के बाद टीम इंडिया का 10 के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना भी टूट गया था। भारतीय टीम पिछले नौ आईसीसी इवेंट में नाकाम रही है। इस दौरान उसने चार बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। चार बार सेमीफाइनल में भी शिकस्त मिली है। अब देखना है कि इस बार टीम कैसा प्रदर्शन करती है। उसे घरेलू मैदान और दर्शकों का लाभ मिलेगा।

ICC World Cup 2023 Team India Performance in ICC Tournaments Since Winning 2011 ODI World Cup
टी20 विश्व कप 2022 में मिली हार के बाद भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
2012 से आईसीसी टूर्नामेंट भारत का प्रदर्शन
टूर्नामेंट नतीजा
टी20 विश्वकप 2012 सुपर-8 में बाहर
चैंपियंस ट्रॉफी 2013 विजेता
टी20 विश्व कप 2014 फाइनल में हारे
वनडे विश्व कप 2015 सेमीफाइनल में हारे
टी20 विश्व कप 2016 सेमीफाइनल में हारे
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल में हारे
वनडे विश्व कप 2019 सेमीफाइनल में हारे
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2019-21 फाइनल में हारे
टी20 विश्व कप 2021 सुपर-12 में बाहर
टी20 विश्व कप 2022 सेमीफाइनल में हारे
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 फाइनल में हारे
विज्ञापन

ICC World Cup 2023 Team India Performance in ICC Tournaments Since Winning 2011 ODI World Cup
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा की कप्तानी में तीसरा आईसीसी टूर्नामेंट
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम तीसरी बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में खेलेगी। अब तक उन्हें ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला है। आईपीएल में कप्तान के तौर पर पांच खिताब जीत चुके रोहित भारत के लिए ट्रॉफी जीतने को बेताब है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया पिछले साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हारी थी। उसके बाद इस साल टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार मिली। वह पहली बार वनडे विश्व कप में टीम की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed