फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Womens Championship: india won by 88 runs against south africa

पुरुष के बाद महिला क्रिकेट टीम ने भी किया कमाल, दक्षिण अफ्रीका को पहले वन-डे में दी करारी मात

Tue, 06 Feb 2018 08:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
ICC Womens Championship: india won by 88 runs against south africa
स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना (84 रन, 98 गेंद, 8 चौकों और 1 छक्कों) के शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने आईसीसी महिला चैंपियनशिप के पहले वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 88 रन से करारी मात दी। दक्षिण अफ्रीका के किम्बर्ले में सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों मे 7 विकेट के नुकसान पर 214 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 125 रन पर ही ढ़ेर हो गई और टीम इंडिया मैच जीतने में कामयाब रही।

विज्ञापन


 टीम इंडिया की  तरफ से पहले बल्लेबाजी करने आए ओपनर ने सधी हुई शुरुआत की। पूनम राउत (19) और मंधाना (84) रन बनाए। राउत के आउट होने के बाद कप्तान मिताली राज बल्लेबाजी करने आई। मिताली और  मंधाना के बीच 99 रन की साझेदारी हुई। मंधाना के आऊट होने के बाद भारतीय महिला टीम के धाकड़ बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करने के लिए आईं लेकिन सस्ते में पवेलियन लौट गई। कौर मात्र 16 रन बनाकर आउट हो गई। इसके अलावा भारतीय महिला टीम की तरफ से कप्तान मिताली राज (45), और सुषमा वर्मा (15) रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कैप ने 10 ओवर में 2 मेडन के साथ 26 रन देते हुए 2 विकेट झटके। वहीं खाका ने भी 10 ओवर में 47 रन देकर दो विकेट हासिल किए। क्लोस भी 36 रन देकर एक विकेट लेने में सफल रही।
विज्ञापन


वहीं, बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत खराब रही। महज 23 रन के स्कोर पर ही तीन विकेट गिर चुके थे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नीरेकर (41) और कैप (23) रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से झूलन गोस्वामी ने शानदार गेंदबाजी की। झूलन ने 24 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, शिखआ पांडे को 3 और पूनम यादव को  2 विकेट मिले। टीम िंडिया की स्मृति मंधाना को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed