फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Women's World Cup 2025: Record Prize Money for Winners, four times Increase in Total Purse

ODI WC: महिला वनडे विश्व कप में इनामी राशि का नया इतिहास, चार गुना की बढ़ोतरी; विजेता टीम को 39.55 करोड़ रुपये

Mon, 01 Sep 2025 02:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 01 Sep 2025 02:34 PM IST
सार

आईसीसी के मुताबिक, इस बढ़ोतरी का मकसद महिला क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ाना और पुरुषों के बराबर सम्मान दिलाना है।

विज्ञापन
ICC Women's World Cup 2025: Record Prize Money for Winners, four times Increase in Total Purse
महिला वनडे विश्व कप की इनामी राशि - फोटो : ANI
loader

विस्तार

आईसीसी ने सोमवार को घोषणा की कि आगामी आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में विजेता टीम को अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि दी जाएगी। इस बार चैंपियन टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 39.55 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जो पिछले संस्करण की इनामी राशि (1.32 मिलियन डॉलर यानी 11.65 करोड़ रुपये) से लगभग चार गुना ज्यादा है।
विज्ञापन

2023 पुरुष विश्व कप से भी ज्यादा

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 30 सितंबर से दो नवंबर तक होने वाला यह 13वां संस्करण कुल आठ टीमों के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपये) होगी, जो 2022 में न्यूजीलैंड में हुए पिछले वर्ल्ड कप (3.5 मिलियन डॉलर यानी 31 करोड़ रुपये) से लगभग तीन गुना ज्यादा है। यह इनामी राशि पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (10 मिलियन डॉलर यानी 88.26 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों की विजेता टीम से तुलना

2023 में हुए पुरुषों के वनडे विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 33.31 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं, उपविजेता भारत को 16.65 करोड़ रुपये मिले थे। महिला वनडे विश्व कप की विजेता राशि इससे कहीं ज्यादा है। आईसीसी के मुताबिक, इस बढ़ोतरी का मकसद महिला क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ाना और पुरुषों के बराबर सम्मान दिलाना है।

इनामी राशि का पूरा ब्योरा:
  • विजेता टीम: 4.48 मिलियन डॉलर (39.55 करोड़ रुपये)
  • रनर-अप टीम: 2.24 मिलियन डॉलर (19.77 करोड़ रुपये)
  • सेमीफाइनल हारने वाली टीमें: 1.12 मिलियन डॉलर (9.89 करोड़ रुपये) प्रत्येक।
  • ग्रुप स्टेज जीत: 34,314 डॉलर (30.29 लाख रुपये) प्रति मैच।
  • 5वें और 6ठे स्थान की टीमें: 7 लाख डॉलर (62 लाख रुपये) प्रत्येक।
  • 7वें और 8वें स्थान की टीमें: 2.8 लाख डॉलर (24.71 लाख रुपये) प्रत्येक।
  • सभी भाग लेने वाली टीमें: 2.5 लाख डॉलर (22 लाख रुपये) प्रत्येक।
विज्ञापन

जय शाह ने क्या कहा?

यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका के पांच स्थानों, गुवाहाटी, इंदौर, नवी मुंबई, विशाखापट्टनम और कोलंबो में खेला जाएगा। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने इसे महिला क्रिकेट की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा, 'यह घोषणा महिला क्रिकेट की यात्रा का एक मील का पत्थर है। इनामी राशि में चार गुना बढ़ोतरी खेल की लंबी अवधि की वृद्धि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा संदेश साफ है महिला क्रिकेटरों को यह भरोसा होना चाहिए कि इस खेल को पेशेवर रूप से अपनाने पर उन्हें पुरुषों के बराबर सम्मान और अवसर मिलेंगे।' आईसीसी ने कहा कि यह बदलाव आने वाली पीढ़ी की महिला खिलाड़ियों और प्रशंसकों को प्रेरित करेगा और महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed