फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Women's ODI Rankings: Smriti Mandhana enters top five, veteran Mithali Raj number two in the One-day rankings

ICC Women ODI Rankings: स्मृति मंधाना की टॉप पांच में एंट्री, दिग्गज मिताली राज रैंकिंग में इस नंबर पर

Tue, 08 Feb 2022 07:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 08 Feb 2022 07:29 PM IST
सार

ऑलराउंडर्स में ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज एलिसे पेरी शीर्ष रैंकिंग पर कायम हैं। पेरी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में 40 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
ICC Women's ODI Rankings: Smriti Mandhana enters top five, veteran Mithali Raj number two in the One-day rankings
स्मृति मंधाना और मिताली राज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने महिलाओं की ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है। साल 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के अवॉर्ड से नवाजी गईं भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना की टॉप पांच बल्लेबाजों में एंट्री हुई है। वहीं, भारत की दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान मिताली राज दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।
विज्ञापन


मंधाना की रैंकिंग में दो स्थानों का सुधार
मंधाना दो स्थान के सुधार के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। ताजा रैंकिंग में मंधाना के 710 रेटिंग अंक हैं। वहीं, मिताली के 738 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली 742 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ही बेथ मूनी तीसरे और एमी सैटरथवेट चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


गेंदबाजों में झूलन गोस्वामी दूसरे स्थान पर 
मूनी के रेटिंग अंक 719 और एमी के रेटिंग अंक 717 हैं। गेंदबाजों की बात करें तो भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी 727 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासेन 773 अंकों के साथ टॉप पर कायम हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑलराउंडर्स में यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉप पर
ऑलराउंडर्स में ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज एलिसे पेरी शीर्ष रैंकिंग पर कायम हैं। पेरी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में 40 रन की पारी खेली थी। इसके साथ ही तीन विकेट भी लिए थे। इससे उन्हें 47 रेटिंग अंकों का फायदा हुआ। 


इंग्लैंड की नैट स्किवर पहले स्थान पर
पेरी ने इंग्लैंड की नैट स्किवर (360) को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भारत की दीप्ति शर्मा 299 अंकों के साथ चौथे और 251 अंकों के साथ झूलन गोस्वामी 10वें स्थान पर बरकरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed