फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Women's ODI Rankings Smriti mandhana back in top ten mithali drops to eight position

ICC Women's ODI Rankings: स्मृति मंधाना की टॉप टेन में वापसी, मिताली आठवें पायदान पर पहुंचीं, यास्तिका को आठ स्थान का फायदा

Wed, 23 Mar 2022 02:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 02:06 PM IST
सार

स्मृति मंधाना ने पिछले तीन मैचों में 35, 10 और 30 रन की पारियां खेली थीं। रैंकिंग में उन्हें इसका फायदा मिला है और वो 663 अंकों के साथ एक स्थान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर आ चुकी हैं।  
 

विज्ञापन
ICC Women's ODI Rankings Smriti mandhana back in top ten mithali drops to eight position
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना को एक स्थान का फायदा हुआ है और वो टॉप 10 में वापसी कर चुकी हैं। वहीं कप्तान मिताली आठवें पायदान पर आ गई हैं। पिछले तीन मैचों में भारत के लिए अच्छी पारियां खेलने वाली यास्तिका भाटिया को आठ स्थान का फायदा हुआ है और वो 39वें पायदान पर आ चुकी हैं। महिला वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली पहले पायदान पर बनी हुई हैं। वहीं बेथ मूनी दूसरे और लौरा वोलवार्ड्ट तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। गेंदबाजों में भारत की पूजा वस्त्राकर को 13 स्थान का फायदा हुआ है और वो 56वें स्थान पर आ गई हैं। 
विज्ञापन


स्मृति मंधाना ने पिछले तीन मैचों में 35, 10 और 30 रन की पारियां खेली थीं। रैंकिंग में उन्हें इसका फायदा मिला है और वो 663 अंकों के साथ एक स्थान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर आ चुकी हैं।  
विज्ञापन


भाटिया को फायदा, मिताली को नुकसान 
भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाली यास्तिका भाटिया को आईसीसी रैंकिंग में भी इसका फायदा मिला है। वो आठ स्थान के फायदे के साथ 39वें पायदान पर आ गई हैं। वहीं कप्तान मिताली राज को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर आ चुकी हैं। न्यूजीलैंड की ओमी सैटरवेट भी आठवें स्थान पर मौजूद हैं। मिताली राज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 68 रन की बेहतरीन पारी खेली थी, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली 730 अंकों के साथ पहले और बेथ मूनी 725 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्डट्स तीसरे स्थान पर हैं। कंगारू कप्तान मेग लेनिंग 715 अंकों के साथ चौथे और रेचल 712 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। 

गेंदबाजों में पूजा वस्त्राकर को फायदा
गेंदबाजों की रैंकिंग में पूजा वस्त्राकर को 13 स्थान का फायदा हुआ है और वो 56वें स्थान पर आ चुकी हैं। वहीं झूलन गोस्वामी को नुकसान हुआ है और वो सातवें स्थान पर आ चुकी हैं। हालांकि, इस टूर्नामेंट में उन्होंने बल्ले के साथ उपयोगी पारियां खेली हैं और वो ऑलराउंडर रैंकिंग में नौवें स्थान पर आ गई हैं। वहीं खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर होने वाली दीप्ति शर्मा सातवें स्थान पर आ चुकी हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड की सोफी पहले पायदान पर बनी हुई हैं। उनके पास 773 अंक हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की जेस जॉनसन 726 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। 


दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज इस्माइल चौथे, कप्प पांचवें और खाका छठें स्थान पर बनी हुई हैं। वहीं एलसी पेरी आठवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की निदा डार को पांच स्थान का फायदा हुआ है और वो 24वें स्थान पर आ गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed