फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Women Rankings Smriti Mandhana and Harmanpreet Kaur improve their rankings Shefali Verma also benefits

ICC Women Rankings: स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की रैंकिंग में सुधार, शेफाली वर्मा को भी फायदा

Tue, 12 Jul 2022 10:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 12 Jul 2022 10:44 PM IST
सार

तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला में हरमनप्रीत ने 59.50 की औसत से 119 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी झटक कर भारतीय टीम को शृंखला में 3-0 की बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मंधाना ने इस शृंखला में 52 के औसत से रन बनाए।

विज्ञापन
ICC Women Rankings Smriti Mandhana and Harmanpreet Kaur improve their rankings Shefali Verma also benefits
स्मृति मंधाना - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मंगलवार को जारी नवीनतम एकदिवसीय रैंकिंग में एक-एक स्थान का सुधार किया है। हरमनप्रीत बल्लेबाजों की रैंकिंग में 13वें स्थान पर है जबकि मंधाना नौवें स्थान के साथ इसमें शीर्ष भारतीय है।
विज्ञापन


तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला में हरमनप्रीत ने 59.50 की औसत से 119 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी झटक कर भारतीय टीम को शृंखला में 3-0 की बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह शृंखला की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई। मंधाना ने इस शृंखला में 52 के औसत से रन बनाए। उन्होंने इस दौरान एक शतक भी जड़ा। 
विज्ञापन


रैंकिंग सूची में आगे बढ़ने वाली अन्य भारतीय बल्लेबाजों में शेफाली वर्मा (तीन स्थान ऊपर 33वें), यास्तिका भाटिया (एक स्थान ऊपर 45वें) और गेंदबाजी-ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर (आठ स्थान ऊपर 53वें स्थान पर) शामिल हैं। गेंदबाजों में राजेश्वरी गायकवाड़ तीन स्थान के सुधार के साथ संयुक्त नौवें जबकि मेघना सिंह दो स्थान के सुधार के साथ 43वें और वस्त्राकर दो स्थान के सुधार के साथ संयुक्त 48वें स्थान पर पहुंच गई। इस दौरे पर टीम में जगह नहीं पाने वालीं अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी गेंदबाजों की सूची में अपने छठे स्थान पर बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लेबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और इंग्लैंड की नताली स्किवर शीर्ष दो स्थानों पर हैं, जबकि इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन और दक्षिण अफ्रीकी शबनीम इस्माइल गेंदबाजी रैंकिंग में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed