फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Women Ranking: Shafali verma retain her top spot, Smriti Mandhana and Mithali Raj in top 10 in ODI

आईसीसी महिला रैंकिंग: टी-20 में शेफाली की बादशाहत कायम, वनडे में स्मृति-मिताली शीर्ष 10 में मौजूद

Tue, 06 Apr 2021 05:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 06 Apr 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
ICC Women Ranking: Shafali verma retain her top spot, Smriti Mandhana and Mithali Raj in top 10 in ODI
शेफाली वर्मा - फोटो : ट्विटर

आईसीसी ने मंगलवार को महिलाओं की वनडे और टी-20 रैंकिंग जारी कर दी। बल्लेबाजों और गेंदबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी बरकरार है। 

विज्ञापन

 
बात करें बल्लेबाजों की एकदिवसीय रैंकिंग की तो इसमें इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट और दक्षिण अफ्रिका की लिजेल ली शीर्ष दो स्थान पर काबिज हैं। इसमें भारत की तरफ से दो खिलाड़ी ही टॉप-10 में शुमार हैं। स्मृति मंधाना जहां सातवें स्थान पर हैं वहीं मिताली राज आठवें नंबर पर काबिज हैं। 
विज्ञापन


गेंदबाजों की एकदिवसीय रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेस जोनासेन और मेगान शट टॉप-2 पर हैं। वहीं टॉप-10 में भारत की तीन गेंदबाज शामिल हैं। इसमें अनुभवी झूलन गोस्वामी पांचवें, पूनम यादव आठवें और शिखा पांडे दसवें स्थान पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में टॉप-10 में तीन खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें शेफाली वर्मा शीर्ष पर बरकरार हैं, जबकि स्मृति मंधाना दो स्थान के फायदे के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। इनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स नौवें स्थान पर मौजूद हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed