{"_id":"667b847f97daa1cebf0c515c","slug":"icc-women-odi-ranking-harmanpreet-made-a-big-jump-in-odi-ranking-mandhana-reached-this-position-in-top-10-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Women ODI Ranking: वनडे रैंकिंग में हरमनप्रीत ने लगाई लंबी छलांग, शीर्ष-10 में मंधाना इस स्थान पर पहुंची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Women ODI Ranking: वनडे रैंकिंग में हरमनप्रीत ने लगाई लंबी छलांग, शीर्ष-10 में मंधाना इस स्थान पर पहुंची
Wed, 26 Jun 2024 08:42 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 26 Jun 2024 08:42 AM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने शीर्ष रैंकिंग हासिल करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। वह तीन पायदान चढकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है तथा इंग्लैंड की नंबर एक बल्लेबाज नैट साइवर ब्रंट से केवल 16 अंक पीछे है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर आईसीसी की महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दो पायदान आगे नौवें स्थान पर पहुंच गई जबकि उपकप्तान स्मृति मंधाना एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर खिसक गई।
मंधाना के 738 जबकि हरमनप्रीत के 648 रेटिंग अंक हैं। मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई तीन मैच की श्रृंखला में 343 रन बनाकर शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाए रखी।
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने शीर्ष रैंकिंग हासिल करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। वह तीन पायदान चढकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है तथा इंग्लैंड की नंबर एक बल्लेबाज नैट साइवर ब्रंट से केवल 16 अंक पीछे है। दक्षिण अफ्रीका इस श्रृंखला के तीनों मैच में हार गया था लेकिन वोलवार्ट ने दूसरे मैच में नाबाद 135 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा चौथे स्थान पर बनी हुई है। उनके 671 रेटिंग अंक हैं।