{"_id":"5bc60e06bdec226989662ba3","slug":"icc-warns-by-world-anti-doping-agency-as-bcci-continues-to-snub-nada-code","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BCCI के चलते मुश्किल में फंसी ICC, वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी ने शुरू की कार्रवाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI के चलते मुश्किल में फंसी ICC, वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी ने शुरू की कार्रवाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Oct 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
ICC BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई के चलते इंटरनेशननल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) मुश्किल में फंस गई है। वाडा कोड का अनुपालन नहीं करने पर वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने आईसीसी के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वाडा ने अपने कोड के अनुपालन के लिए आईसीसी को चार अक्तूबर तक का समय दिया था, लेकिन इस दौरान आईसीसी बीसीसीआई को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के अंतर्गत डोप सैंपलिंग के लिए नहीं मना पाई।
विज्ञापन
नतीजन वाडा ने इस मामले को अपनी स्वतंत्र अनुपालना पुर्नविचार कमेटी (सीआरसी) को भेज दिया है। सीआरसी अपनी रिपोर्ट वाडा कार्यकारिणी के समक्ष रखेगा जिसमें आईसीसी के खिलाफ कोड का अनुपालन नहीं करने की कार्रवाई की जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो आईसीसी की ओर से 2024 के ओलंपिक और 2022 के एशियाई खेलों में क्रिकेट को शामिल कराए जाने के प्रयास बेकार चले जाएंगे।
विज्ञापन
वाडा ने अपने संशोधित कोड के तहत पहली बार सीआरसी का गठन किया है। सीआरसी कोड का अनुपालन नहीं करने वाले संघों, देशों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करेगा। जिसकी पहली बैठक लुजान (स्विटजरलैंड) जनवरी 2019 में है। यहीं आईसीसी का मामला रखा जाएगा। वाडा के कम्यूनिकेशन हेड मैगी डूरंड ने पुष्टि करते हुए कहा कि आईसीसी का मामला सीआरसी को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
बोर्ड का अडियल रवैया बना बाधा
ICC
- फोटो : ICC
वाडा को मजबूरन आईसीसी का मामला सीआरसी को भेजना पड़ रहा है। बीसीसीआई आईसीसी के अधीन आता है। वाडा ने बीते वर्ष अक्तूबर माह में ही आईसीसी, नाडा से कहा था कि बोर्ड के अंतर्गत आने वाले क्रिकेटरों के डोप सैंपल नाडा के जरिए कराए जाएं।
बोर्ड ने ऐसा करने से इंकार करते हुए कहा कि वह किसी तरह की सरकारी फंडिंग नहीं लेते हैं जिसके चलते वह राष्ट्रीय खेल संघ नहीं है। ऐसे में उनकी नाडा से डोप सैंपलिंग कराने की बाध्यता नहीं है। इसके बाद ही वाडा हरकत में आया। उसने इस साल अप्रैल माह में आईसीसी पर बोर्ड को नाडा के अधीन लाने का दबाव बनाया।
ओलंपिक में क्रिकेट शामिल होने का सपना रह जाएगा अधूरा
आईसीसी ने कुछ दिन पूर्व ही साफ किया है कि ओलंपिक और एशियाई खेलों में क्रिकेट को शामिल कराने के उसके प्रयासों में बीसीसीआई रोड़ा बन रहा है। वाडा ने बोर्ड के चलते आईसीसी पर कार्रवाई की तो उसके ओलंपिक और एशियाई खेलों में शामिल होने का सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा। हालांकि टेस्ट सीरीज, विश्व कप, चैंपियंस ट्राफी आईसीसी का मामला होने के चलते इन प र कोई फर्क नहीं पड़ेगा।