फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc u19 world cup new zealand beats south africa by 71 runs

ICC U19 WC: रविंद्र के दम पर कीवी टीम ने द. अफ्रीका को 71 रन से रौंदा, काम नहीं आया रोल्फेस का शतक

Sun, 21 Jan 2018 08:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jan 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
icc u19 world cup new zealand beats south africa by 71 runs
रचित रविंद्र - फोटो : File
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में शनिवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए मैच में मेजबान न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 71 रन से रौंद डाला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 279 रन बनाए।
विज्ञापन


कीवी टीम की ओर से सबसे ज्यादा ओपनर रचित रविंद्र 79 रन की पारी खेली। इसके अलावा जाकोब भुला ने 44 और डेल फिलिप्स ने 43 रन की अहम पारी खेली। 

दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे गौडिसा मोलेफे। मोलेफे ने 10 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट लिए। 
विज्ञापन


280 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर जीवेषण पिल्लै पहले ही ओवर में अपना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। हालांकि द. अफ्रीका की ओर से हेरमान रोल्फेस ने 108 रन की  शतकीय पारी जरूर खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द. अफ्रीका की पूरी टीम 46.2 ओवर में 208 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्ले से कमाल करने के बाद रविंद्र ने गेंदबाजी से भी अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए। रविंद्र के इस ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed