फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India U19 vs Bangladesh U19 Match Live Streaming, Telecast Channel: When, Where and How to Watch IND U19 vs BAN U19 Match in India

India U19 vs Bangladesh U19: भारत के पास बांग्लादेश से पिछले विश्व कप की हार का बदला लेने का मौका, कब, कहां और कैसे देखें क्वार्टर फाइनल मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

Fri, 28 Jan 2022 07:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 28 Jan 2022 07:29 PM IST
सार

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला गत चैंपियन बांग्लादेश से होगा। चार बार की चैंपियन टीम इंडिया को पिछले विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार दोनों टीमें क्वार्टरफाइनल में एक-दूसरे के सामने होंगी।

विज्ञापन
India U19 vs Bangladesh U19 Match Live Streaming, Telecast Channel: When, Where and How to Watch IND U19 vs BAN U19 Match in India
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला गत चैंपियन बांग्लादेश से होगा। चार बार की चैंपियन टीम इंडिया को पिछले विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार दोनों टीमें क्वार्टरफाइनल में एक-दूसरे के सामने होंगी। ऐसे में शनिवार को होने वाले इस मुकाबले में फॉर्म में चल रही टीम इंडिया पिछला हिसाब बराबर करना चाहेगी। कोविड-19 से प्रभावित टीम इंडिया ने अभी तक जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी ग्रुप मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीते। यहां उसने दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और फिर यूगांडा को शिकस्त दी। अब वह अपने विजय रथ को जारी रखते हुए बांग्लादेश को भी धूल चटाना चाहेगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी...

विज्ञापन

कब खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश का मैच? 

भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर लीग का दूसरा क्वार्टरफाइनल 29 जनवरी को शनिवार के दिन खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश का मैच?

भारत और बांग्लादेश का मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

कितने बजे खेला जाएगा मैच?

इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम छह बजे होगा और पहली गेंद साढ़े छह बजे फेंकी जाएगी।  

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकेंगे। 

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

अंडर-19 विश्व कप 2022 की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी-हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकार्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

भारतीय स्क्वॉड: 

यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, एसके रशीद (उपकप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना, आराध्या यादव, राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल तांबे, आरएस हैंगरगेकर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान

रिजर्व प्लेयर्स: ऋषि रेड्डी, उदय सहारन, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय, अमृत राज उपाध्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed