{"_id":"61f6d4fb94818324492e224d","slug":"icc-u19-world-cup-2022-earthquake-felt-during-match-between-ireland-and-zimbabwe","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC U19 World Cup: आयरलैंड-जिंबाब्वे मैच के दौरान आया भूकंप, कमेंटेटर ने बताया अनुभव, कहा- कमेंट्री बॉक्स हिलने लगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC U19 World Cup: आयरलैंड-जिंबाब्वे मैच के दौरान आया भूकंप, कमेंटेटर ने बताया अनुभव, कहा- कमेंट्री बॉक्स हिलने लगा
Sun, 30 Jan 2022 11:42 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:42 PM IST
सार
आयरलैंड और जिंबाब्वे के बीच आईसीसी अंडर-19 विश्व कप मैच के दौरान भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसका प्रभाव ‘प्रसारण किए जा रहे दृश्यों’ पर साफ देखा जा सकता था। खिलाड़ियों को हालांकि इसका पता नहीं चला और उन्होंने खेलना जारी रखा लेकिन कमेंट्री बॉक्स में कमेंटेटरों ने झटके महसूस किए।
विज्ञापन
अंडर-19 वर्ल्ड कप
- फोटो : social media
विस्तार
आयरलैंड और जिंबाब्वे के बीच आईसीसी अंडर-19 विश्व कप मैच के दौरान भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसका प्रभाव ‘प्रसारण किए जा रहे दृश्यों’ पर साफ देखा जा सकता था। खिलाड़ियों को हालांकि इसका पता नहीं चला और उन्होंने खेलना जारी रखा लेकिन कमेंट्री बॉक्स में कमेंटेटरों ने झटके महसूस किए।
विज्ञापन
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 आंकी गई। कमेंटेटर एंड्रयू लियोनार्ड ने भूकंप के झटकों का वर्णन करते हुए कहा कि कमेंट्री बॉक्स हिलने लगा था। भूकंप के झटके 15 से 20 सेकंड तक महसूस किए गए। उन्होंने कहा, "मुझे लग रहा है कि अभी भूकंप आ रहा है। वास्तव में भूकंप आ रहा है। ऐसा लगा कि न केवल हमारे पीछे से एक रेलगाड़ी जा रही है, बल्कि पूरा क्वींस पार्क ओवल मीडिया सेंटर हिल गया है।"
विज्ञापन
Earthquake at Queen's Park Oval during U19 World Cup match between @cricketireland and @ZimCricketv! Ground shook for approximately 20 seconds during sixth over of play. @CricketBadge and @NikUttam just roll with it like a duck to water! pic.twitter.com/kiWCzhewro
— Peter Della Penna (@PeterDellaPenna) January 29, 2022
विज्ञापन
आयरलैंड के स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रीज जिंबाब्वे के ब्रायन बेनेट को छठे ओवर की पांचवीं गेंद कर रहे थे, तभी भूकंप के कारण कैमरा हिलने लगा। इस दौरान के दृश्य में इसका प्रभाव साफ दिखा। खेल नहीं रोका गया। बेनेट ने मिड ऑफ पर रक्षात्मक शॉट खेला जबकि अगली गेंद पर चौका लगाया।