फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC U19 World Cup 2022: 9 Canada Players Tested covid-19 Positive, Two Plate Competition Matches Cancelled

ICC U19 World Cup: टूर्नामेंट पर पड़ी कोरोना की मार, एक टीम के नौ खिलाड़ी हुए संक्रमित, आईसीसी ने रद्द किए दो मैच

Sat, 29 Jan 2022 12:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 29 Jan 2022 12:26 AM IST
सार

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के दो मैचों को कोरोना की वजह से रद्द करना पड़ा है। कनाडा के नौ खिलाड़ियों के कोविड पॉजिटिव आने के बाद टीम के पास मैच के लिए 11 खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने शुक्रवार को प्लेट ग्रुप के दो मैच रद्द करने का फैसला किया।

विज्ञापन
ICC U19 World Cup 2022: 9 Canada Players Tested covid-19 Positive, Two Plate Competition Matches Cancelled
अंडर-19 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के दो मैचों को कोरोना की वजह से रद्द करना पड़ा है। कनाडा के नौ खिलाड़ियों के कोविड पॉजिटिव आने के बाद टीम के पास मैच के लिए 11 खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने शुक्रवार को प्लेट ग्रुप के दो मैच रद्द करने का फैसला किया। कनाडा की टीम के नौ खिलाड़ी अब आईसोलेशन में रहेंगे। टूर्नामेंट की स्वास्थ्य टीम उनकी निगरानी करेगी। 

विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम की वजह से कनाडा का सफर भी समाप्त हो गया है। कनाडा का प्लेट प्लेऑफ सेमीफाइनल मैच स्कॉटलैंड के साथ 29 जनवरी को होना था, लेकिन अब ये मैच नहीं होगा और नियमों के हिसाब से स्कॉटलैंड की टीम 13वां/14वां प्लेऑफ में खेलेगी, क्योंकि टीम का नेट रन रेट बेहतर था। इसके अलावा 15वां/16वां प्लेऑफ मैच भी कैंसिल करना पड़ा है, जिसमें कनाडा को या तो युगांडा से या फिर पपुआ न्यू गिनी से खेलना था। 
विज्ञापन


आईसीसी के ईवेंट हेड क्रिस टेटले ने पूरे मामले पर कहा, "हम इस चरण में कोविड-19 के कारण दो मैचों को कैंसिल करने के लिए पूरी तरह से निराश हैं। हम पूरे आयोजन के दौरान कुछ कोविड पॉजिटिव मामलों को देखने की उम्मीद कर रहे थे और आज तक इन्हें कार्यक्रम पर प्रभाव डाले बिना हमारी जैव सुरक्षा योजना के अनुसार प्रबंधित किया गया है। हालांकि कनाडाई टीम के इतने सारे खिलाड़ियों के कोविड 19 पॉजिटिव आने के साथ इन मैचों का आयोजन करना संभव नहीं होगा। खिलाड़ी अब सेल्फ आइसोलेशन में हैं और जैव-सुरक्षा सलाहकार समूह के मार्गदर्शन में इवेंट मेडिकल टीम से पूर्ण मदद प्राप्त करेंगे।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed