फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC U19 WC: Afghanistan join England in Super League semi-final India may face Pakistan

ICC U19 WC: अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगा पहला सेमीफाइनल, पाकिस्तान से भिड़ सकती है टीम इंडिया

Fri, 28 Jan 2022 09:02 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 28 Jan 2022 09:02 AM IST
सार

इंग्लैंड के बाद अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। इस दोनों टीमों के बीच पहला सेमीफाइनल मैच होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया पाकिस्तान से भिड़ सकती है। 

विज्ञापन
ICC U19 WC: Afghanistan join England in Super League semi-final India may face Pakistan
श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अफगान खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंडर-19 विश्वकप में बड़ा उलटफेर करते हुए अफगानिस्तान ने श्रीलंका को चार रन से हरा दिया। इसके साथ ही अफगान टीम ने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब एक फरवरी को पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का सामना इंग्लैंड से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से हो सकता है। हालांकि, इन दोनों टीमों ने अब तक अपना क्वार्टर फाइनल मैच नहीं खेला है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की टीम आज आस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी और शनिवार को भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। अगर भारतीय टीम बांग्लादेश को हराती है और पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया से जीत जाता है तो ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में भिड़ सकती हैं। 
विज्ञापन


भारत पाक मुकाबले का गणित
  • पाकिस्तान आज ऑस्ट्रेलिया को क्वार्टर फाइनल मैच में हराकर दूसरे सेमीफाइनल में जगह बनाए।
  • शनिवार को भारतीय टीम बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे। 

अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर
अफगानिस्तान की टीम ने इस टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया है। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली श्रीलंकाई टीम को अफगानिस्तान ने चार रन से हरा दिया। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन का लक्ष्य दिया और इसका सफलतापूर्वक बचाव भी कर लिया। इससे पहले 2018 में भी अफगान टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची थी। श्रीलंका के कप्तान दुनिथ वेलाल्गे ने अच्छी पारी खेली और एक समय पर ऐसा लग रहा था कि वो अपनी टीम को जीत दिला देंगे, लेकिन वो भी ऐसा नहीं कर पाए और अफगानिस्तान की टीम अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अफगानिस्तान की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की और अपनी टीम का स्कोर 24 रन तक ले गए। इस स्कोर अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा और 26 रन बनाने तक टीम अपने चार विकेट खो चुकी थी। अलाह नूर के 25, अब्दुल हैद के 37 और नूर अहमद के 30 रन की बदौलत अफगानिस्तान की टीम 47.1 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। 

श्रीलंका के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका के सामने 135 रन का लक्ष्य था। हालांकि, श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने इस मैच में बहुत ही साधारण प्रदर्शन किया। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और दो रन के स्कोर पर ही श्रीलंका का पहला विकेट गिर गया। 43 रन तक पहुंचते-पहुंचते श्रीलंका के सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद कप्तान दुनिथ वेलाल्गे ने रवीन डे सिल्वा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की और ऐसा लग रहा था कि वो अपनी टीम को जीत के पार ले जाएंगे। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। वेलाल्गे 34 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 122 रन था। 


वेलाल्गे के अलावा रविन डे सिल्वा ने 21, समिंदू विक्रमासिंघे ने 16 और विनुजा रानपुल ने 11 रन बनाए, लेकिन श्रीलंकाई टीम 130 रन पर ही सिमट गई। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। खास बात यह थी कि, श्रीलंका को जीत के लिए चार ओवरों में पांच रन की जरूरत थी और ऐसे समय पर श्रीलंकाई बल्लेबाज दबाव नहीं झेल पाए और गलत दिशा में रन भाग गए। श्रीलंका का आखिरी विकेट रन आउट के रूप में गिरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed