फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Test Rankings Steve Smith surpasses Kane Williamson Virat Kohli remains in top-10 Usman Khawaja takes 26th place

ICC Test Rankings: स्टीव स्मिथ ने विलियमसन को छोड़ा पीछे, कोहली टॉप-10 में बरकरार, उस्मान ख्वाजा की लंबी छलांग

Wed, 12 Jan 2022 05:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 12 Jan 2022 05:36 PM IST
सार

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट और न्यूजीलैंड-बांग्लादेश सीरीज खत्म होने के बाद आईसीसी रैंकिंग में कई बदलाव देखने को मिले हैं। रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली टॉप-10 में कायम हैं।

विज्ञापन
ICC Test Rankings Steve Smith surpasses Kane Williamson Virat Kohli remains in top-10 Usman Khawaja takes 26th place
केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट और न्यूजीलैंड-बांग्लादेश सीरीज खत्म होने के बाद आईसीसी रैंकिंग में कई बदलाव देखने को मिले हैं। ताजा जारी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है। वे तीसरे स्थान पर काबिज हो गए। वहीं, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली टॉप-10 में कायम हैं।
विज्ञापन


स्टीव स्मिथ तीसरे स्थान पर हैं तो उनके साथी मार्नश लाबुशेन शीर्ष पर कायम हैं। इनदोनों के बीच दूसरे पायदान पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट हैं। लाबुशेन ने सिडनी टेस्ट में 28 और 29 रन बनाए थे। वहीं, रूट पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे और दूसरी पारी में 24 रन बनाकर आउट हो गए थे। भारत के खिलाफ जोहानिसबर्ग टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी करने वाले डीन एल्गर को चार स्थानों का फायदा हुआ है। एल्गर चार पायदान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। एल्गर ने दूसरी पारी में नाबाद 96 रन बनाकर अफ्रीकी टीम को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन


सिडनी टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले उस्मान ख्वाजा फिर से टॉप-100 में आ गए हैं। उन्होंने 26वें स्थान से वापसी की है। बांग्लादेश के लिटन दास 17 स्थान ऊपर चढ़कर 15वें नंबर पर पहुंच गए। न्यूजीलैड के डेवोन कॉनवे  ने 18 पायदान की छलांग लगाई और वे 29वें नंबर पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गेंदबाजों में कायेल जेमीसन को जबरदस्त फायदा हुआ है। उन्होंने मैच में 114 रन देकर छह विकेट लिए थे। जेमीसन ने आठ स्थानों की छलांग लगाई है। दूसरी ओर, भारत के खिलाफ जोहानिसबर्ग में छह विकेट लेने वाले कगिसो रबाडा पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के इबादत हुसैन 18 स्थन ऊपर चढ़कर 88वें और शोरिफुल इस्लाम 34 स्थान ऊपर 104वें नंबर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed