ICC Test Rankings: जडेजा ने लगाई लंबी छलांग, टिम साउथी को हुआ जबरदस्त फायदा
ऑलराउंडर की ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया के रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया है। जडेजा 386 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
विस्तार
आईसीसी ने बुधवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की। गेंदबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी को जबरदस्त फायदा हुआ है। साउथी 838 रेंटिंग के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इसके पहले वो छठे स्थान पर थे। बता दें कि साउथी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में सात विकेट चटकाए थे। इसी वजह से उन्हें रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। वहीं, ऑलराउंडर की ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया के रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया है। जडेजा 386 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
कोहली पांचवें, रोहित और पंत संयुक्त छठे स्थान पर
भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बरकरार हैं जबकि रोहित शर्मा और ऋषभ पंत संयुक्त छठे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के लिए पहले टेस्ट में दोहरा शतक जमाने वाले डेवोन कॉन्वे 77वें स्थान पर है जबकि कप्तान केन विलियमसन शीर्ष पर हैं। कॉन्वे ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्टमें 347 गेंद में 200 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत की कप्तानी करने वाले कोहली 814 अंक लेकर पांचवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट उनसे एक पायदान ऊपर हैं। पंत और रोहित एक पायदान चढकर छठे स्थान पर हैं और दोनों के 747 अंक हैं। गेंदबाजों की रैकिंग में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (908 रेटिंग) हैं। दूसरे स्थान पर 850 रेटिंग के साथ रविचंद्रन अश्विन हैं। वहीं, ऑलराउंडर की रैंकिंग में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर (423 रेटिंग) हैं।
Tim Southee’s seven wickets in the first Test against England has pushed him to No.3 in the @MRFWorldwide ICC Test Rankings for bowling 📈 pic.twitter.com/9nd2ekGiPS
विज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) June 9, 2021