फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Test Rankings: Jadeja rises to No. 2 in all-rounders list, Tim Southee Climbs To No. 3

ICC Test Rankings: जडेजा ने लगाई लंबी छलांग, टिम साउथी को हुआ जबरदस्त फायदा

Wed, 09 Jun 2021 03:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 09 Jun 2021 03:58 PM IST
सार

ऑलराउंडर की ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया के रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया है। जडेजा 386 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। 
 

विज्ञापन
ICC Test Rankings: Jadeja rises to No. 2 in all-rounders list, Tim Southee Climbs To No. 3
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी ने बुधवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की। गेंदबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी को जबरदस्त फायदा हुआ है। साउथी 838 रेंटिंग के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इसके पहले वो छठे स्थान पर थे। बता दें कि साउथी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में सात विकेट चटकाए थे। इसी वजह से उन्हें रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। वहीं, ऑलराउंडर की ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया के रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया है। जडेजा 386 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

विज्ञापन


कोहली पांचवें, रोहित और पंत संयुक्त छठे स्थान पर
भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बरकरार हैं जबकि रोहित शर्मा और ऋषभ पंत संयुक्त छठे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के लिए पहले टेस्ट में दोहरा शतक जमाने वाले डेवोन कॉन्वे 77वें स्थान पर है जबकि कप्तान केन विलियमसन शीर्ष पर हैं। कॉन्वे ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्टमें 347 गेंद में 200 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत की कप्तानी करने वाले कोहली 814 अंक लेकर पांचवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट उनसे एक पायदान ऊपर हैं। पंत और रोहित एक पायदान चढकर छठे स्थान पर हैं और दोनों के 747 अंक हैं। गेंदबाजों की रैकिंग में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (908 रेटिंग) हैं। दूसरे स्थान पर 850 रेटिंग के साथ रविचंद्रन अश्विन हैं। वहीं, ऑलराउंडर की रैंकिंग में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर (423 रेटिंग) हैं। 
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed