फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC test ranking: jadeja no.1 all rounder in test cricket

ICC टेस्ट रैंकिंग: रविंद्र जडेजा दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बने 

Tue, 08 Aug 2017 04:18 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 08 Aug 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
ICC test ranking: jadeja no.1 all rounder in test cricket
रविंद्र जडेजा - फोटो : Cricket Country
भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं। आईसीसी की ताजा टेस्ट रै‌किंग में ऑल राउंडरों की सूची में जडेजा को शीर्ष स्‍थान दिया गया है। जडेजा 438 अंकों के साथ सबसे टॉप पर हैं। ऑलराउंडरों की सूची में दूसरा स्‍थान बांग्लादेश के शाकिब उल हसन का है, जिनके 431 अंक हैं। रविंद्र जडेजा दुनिया के टेस्ट में नंबर वन गेंदबाज भी हैं। 893 अंकों के साथ वह गेंदबाजों में शीर्ष पर बने हुए हैं। रैकिंग में टीम इंडिया दुनिया की नंबर वन टीम बनी हुई है। इसी तरह टॉप बैट्समैन की सूची में में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली नंबर 3 और नंबर 5 पर काबिज हैं।
विज्ञापन

 

चेतेश्वर पुजारा तीसरे नंबर पर पहुंचे

ICC test ranking: jadeja no.1 all rounder in test cricket
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ 941 अंकों के साथ बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं जबकि उनके बाद 891 अंकों के साथ इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का नंबर है। भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 888 अंकों के साथ न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को ताजी सूची में पछाड़ दिया है। विलियम्सन 880 अंकों के साथ चौथे और विराट कोहली 813 अंकों के साथ पांचवे स्‍थान पर हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन 842 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं

ICC test ranking: jadeja no.1 all rounder in test cricket
आर अश्विन - फोटो : ESPN
गेंदबाजों की सूची में रविंद्र जडेजा 893 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। जेम्स एंडरसन 860 अंकों के साथ दूसरे स्‍थान पर हैं। रविचंद्रन अश्विन 842 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जोश हेजलवुड 826 अंकों के साथ चौथे तथा श्रीलंका के रंगना हेराथ 817 अंकों के साथ पांचवे स्‍थान पर हैं। ऑलराउंडरों की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के बाद भारत के आर अश्विन तीसरे, इंग्लैंड के मोईन अली चौथे तथा इंग्लैंड के ही बेन स्टोक्स पांचवे नंबर पर हैं। 
विज्ञापन

भारत के बाद दुनिया में दूसरे नंबर की टीम द‌क्षिण अफ्रीका है

ICC test ranking: jadeja no.1 all rounder in test cricket
भारतीय क्रिकेट टीम
भारत के बाद दुनिया में दूसरे नंबर की टीम द‌क्षिण अफ्रीका है। इंग्लैंड तीसरी तथा ऑस्ट्रेलिया चौथे नंबर की टीम है। न्यूजीलैंड का स्‍थान पांचवा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed