फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20 world cup: Shaheen Afridi might be saced as Pakistan T20 team captain before world cup

T20 World cup: शाहीन अफरीदी नहीं, नए कप्तान के नेतृत्व में खेलने उतरेगा पाकिस्तान? पीसीबी अध्यक्ष ने दिए संकेत

Mon, 25 Mar 2024 01:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Mar 2024 01:07 PM IST
सार

तेज गेंदबाज शाहीन को पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था। टीम ने शाहीन के नेतृत्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर से बाहर टी20 सीरीज खेली थी और पाकिस्तान ने वो सीरीज 1-4 से गंवाई थी।

विज्ञापन
ICC T20 world cup: Shaheen Afridi might be saced as Pakistan T20 team captain before world cup
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान के टी20 कप्तान शाहीन अफरीदी की इस साल जून में होने वाले खेल के सबसे छोटे प्रारूप के विश्व कप में कप्तानी करने की उम्मीद को झटका लग सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रमुख मोहसिन नकवी ने इस बात के संकेत दिए हैं कि यह तेज गेंदबाज टी20 में कप्तान के रूप में ज्यादा दिन नहीं रहेगा और आने वाले दिनों में इसे लेकर आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


शाहीन कप्तान के रूप मे नहीं कर सके प्रभावित
तेज गेंदबाज शाहीन को पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था। टीम ने शाहीन के नेतृत्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर से बाहर टी20 सीरीज खेली थी और पाकिस्तान ने वो सीरीज 1-4 से गंवाई थी। शाहीन कप्तान के रूप में अपने पहले ही दौरे में प्रभावित नहीं कर सके थे। इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भी शाहीन की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। शाहीन पीएसएल में लाहौर कलंदर्स की कप्तानी करते हैं और उनकी टीम इस सीजन खिताब की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरी थी, लेकिन टीम के लिए यह सत्र काफी खराब साबित हुआ। लाहौर की टीम 10 में से एक मैच में ही जीत दर्ज कर सकी और अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर रही थी। 
विज्ञापन


फिटनेस कैंप के बाद साफ होगी तस्वीर
पीसीबी अध्यक्ष नकवी ने कहा कि शाहीन आगे चलकर पाकिस्तान टीम का नेतृत्व करेंगे या नहीं इस पर फैसला सोमवार से शुरू हो रहे फिटनेस कैंप के बाद लिया जाएगा। नकवी ने साथ ही कहा कि टीम इस मामले में लंबे समय की अवधि के समाधान पर काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नकवी ने कहा, मुझे भी नहीं पता है कि कप्तानी कौन करेगा। शाहीन यह जिम्मेदारी आगे भी निभाएंगे या कोई नया कप्तान सामने आएगा इसकी जानकारी सोमवार से शुरू हो रहे फिटनेस कैंप के बाद ही लग पाएगी। कई तकनीकी कारक हैं जिन्हें हमें देखना होगा जिसकी जानकारी मैं फिलहाल नहीं दे पाऊंगा। हम लंबी अवधि का समाधान चाहते हैं और दिखेंगे कि उसमें शाहीन फिट बैठते हैं या कोई नया कप्तान आता है। इसके बाद ही हम किसी व्यक्ति पर आगे बढ़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीबी ने कैंप के लिए 27 खिलाड़ियों का किया है चयन
पीसीबी ने 10 दिनों तक चलने वाले फिटनेस कैंप के लिए 27 खिलाड़ियों का चयन किया है। काकुल में होने वाले इस फिटनेस कैंप में खिलाड़ी पाकिस्तानी सेना के साथ ट्रेनिंग करेंगे। यह पाकिस्तान की प्रसिद्ध सेना अकादमी है। अगर पाकिस्तान शाहीन को कप्तानी से हटाता तो पिछले पांच महीने में टीम में टी20 प्रारूप का तीसरा कप्तान मिलेगा। इससे पहले नवंबर में बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। उस वक्त पीसीबी ने स्पष्ट किया था कि वे बाबर की जगह किसी और को यह जिम्मेदारी सौंपना चाहता है। 


विश्व कप में होगी भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत
अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप में एक बार फिर चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। पाकिस्तान को भारत, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। पाकिस्तान टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ छह जून को करेगा। भारत और पाकिस्तान का सामना नौ जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों की भिड़ंत पिछले साल वनडे विश्व कप में हुई थी। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही थी। विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड काफी बेहतर है। पाकिस्तान की टीम 50 ओवर के विश्व कप में भारत को कभी नहीं हरा पाई है, जबकि टी20 विश्व कप में भी उसे सिर्फ एक बार जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed