{"_id":"5ec1ee318d87f33c8b26f4a1","slug":"icc-t20-world-cup-s-likely-postponment-will-open-door-for-ipl-says-mark-taylor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, मौजूदा हालात में विश्व कप होना मुश्किल, खुलेंगे आईपीएल के दरवाजे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, मौजूदा हालात में विश्व कप होना मुश्किल, खुलेंगे आईपीएल के दरवाजे
Mon, 18 May 2020 07:38 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 18 May 2020 07:38 AM IST
विज्ञापन
मार्क टेलर
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर का मानना है कि कोरोना के कारण टी-20 विश्व कप स्थगित होने से उसी समय लुभावनी आईपीएल में खेलने का रास्ता साफ होगा। ऑस्ट्रेलिया में इस साल 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर अनिश्चितता बरकरार है।
विज्ञापन
टेलर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह सबसे संभावित स्थिति है (टी-20 विश्व कप स्थगित होना)। हम इस समय जिन हालात में जी रहे हैं उनमें अक्तूबर और नवंबर के बीच में 15 टीमों का ऑस्ट्रेलिया आना, सात प्रस्तावित स्थलों पर 45 मैच खेलना, देश में यात्रा करना बेहद मुश्किल होगा। इससे पहले 14 दिन तक क्वारंटीन रहने से स्थिति और मुश्किल हो जाती है। पूरी संभावना है कि यह टूर्नामेंट नहीं हो पाएगा। इसलिए अगर आईसीसी टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला करता है तो इससे बीसीसीआई के लिए रास्ते खुल जाएंगे। वह कहे कि हम भारत में आईपीएल का आयोजन करा रहे हैं जिससे किसी देश में टीमों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की जिम्मेदारी क्रिकेट बोर्ड की नहीं बल्कि व्यक्तिगत लोगों की होगी।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर टी-20 विश्व कप पर आईपीएल को तरजीह दी जाती है तो ऑस्ट्रेलिया में होने वाली सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बीसीसीआई के साथ बातचीत करने का शानदार मौका मिल जाएगा। भारतीय टीम को अक्तूबर 2020 से जनवरी 2021 तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जिसमें चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं। यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।
विज्ञापन