फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20 world cup Pakistan cricket team will be under lot of pressure during match against india says gautam gambhir

T20 World Cup 2021: भारत-पाक मुकाबले में किस टीम पर होगा दबाव, गंभीर ने बताया कौन किस पर पड़ेगा भारी

Thu, 19 Aug 2021 10:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 19 Aug 2021 10:25 PM IST
सार

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और विश्व कप विजेता खिलाड़ी गौतम गंभीर ने भारत को जीत का दावेदार बताया है। गंभीर ने कहा कि इस मैच में बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम पर भारी दबाव होगा।

विज्ञापन
ICC T20 world cup Pakistan cricket team will be under lot of pressure during match against india says gautam gambhir
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत और पाकिस्तान दो साल के अंतराल के बाद एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने होंगे। दोनोंं टीमें आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी के शुरुआती मुकाबले में भिड़ेंगी। यूएई में दो महीने बाद होने वाले क्रिकेट के इस महामुकाबले का सभी क्रिकेट फैन को इंतजार है। आईसीसी द्वारा हाल ही में जारी हुए शेड्यूल के मुताबिक दोनों प्रतिद्वंदी 24 अक्तूबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दो-दो हाथ करेंगे। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दो चिर-प्रतिद्वंदी टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले के रोचक होने की पूरी उम्मीद है। हालांकि आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी है। टी-20 क्रिकेट में टीम इंडिया हमेशा पाकिस्तान पर भारी पड़ी है। शायद यही कारण है कि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और विश्व कप विजेता खिलाड़ी गौतम गंभीर ने इस मुकाबले के लिए भारत को जीत का दावेदार बताया है। 
विज्ञापन


गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'गेम प्लान' में बात करते हुए कहा कि इस मैच में बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम पर भारी दबाव होगा। उन्होंने वर्ल्ड कप में भारत के आंकड़े का हवाला देते हुए अपनी बात को रखा। गंभीर ने कहा कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत अजेय रहा है, इस वजह भारत की तुलना में पकिस्तान पर अधिक दबाव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर ने कहा, 'मौजूदा समय पाकिस्तान के मुकाबले भारत बेहद मजबूत टीम है, हां लेकिन टी-20 क्रिकेट में कोई भी किसी को भी हरा सकता है। उन्होंने कहा कि हम किसी को हल्के में नहीं ले सकते हैं। अफगानिस्तान जैसी टीम बड़ा उलटफेर कर सकती हैं, ऐसा ही पाकिस्तान के साथ भी है, बावजूद इसके पाकिस्तान पर दबाव रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed