फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20 world cup: Lot goes behind picking a wicket, doesnt just happen, says Ravichandran Ashwin

T20 World Cup 2021: अश्विन ने अफगानिस्तान के खिलाफ लिए दो विकेट, मैच के बाद छलका दर्द, आलोचकों को दिया करारा जवाब

Thu, 04 Nov 2021 05:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 04 Nov 2021 05:32 PM IST
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटके। अश्विन की गेंदबाजी से खुद कप्तान विराट कोहली भी बेहद प्रभावित हुए और उनकी तारीफ़ में कसीदे पढ़े। 

विज्ञापन
ICC T20 world cup: Lot goes behind picking a wicket, doesnt just happen, says Ravichandran Ashwin
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : social media

विस्तार

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चार साल के लंबे अंतराल के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लौटे। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्हें प्लेइंग XI में शामिल किया गया और उन्होंने इस फैसले को सही साबित करते हुए शानदार और किफायती गेंदबाजी की। अश्विन ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटके। अश्विन की गेंदबाजी से खुद कप्तान विराट कोहली भी बेहद प्रभावित हुए और उनकी तारीफ़ में कसीदे पढ़े। 

विज्ञापन


अश्विन अपने प्रदर्शन से जहां संतुष्ट नजर आए तो वहीं उन्होंने अपना दर्द भी बयां किया। अश्विन ने कहा, 'विकेट लेने में बहुत मेहनत लगती है, और यह ऐसा कुछ नहीं है जो सिर्फ क्रिकेट मैच के दौरान ही होता है।
विज्ञापन


अश्विन के वर्ल्ड कप में चुने जाने को लेकर काफी सवाल उठे थे और एक तबके ने इसकी आलोचना भी की थी। इसपर अश्विन ने कहा, 'मुझे कभी-कभी उनके लिए खेद होता है जो खेल पर विशेषज्ञ राय दे रहे हैं। मैं 2007-08 से इस प्रारूप को खेल रहा हूं, और हर दो साल में, खेल हमारे दायरे से बाहर हो जाता है और यह हमें कुछ सिखाता है क्योंकि खेल बहुत तेजी से बदलता है। मुझे लगता है कि खेल की समझ अभी भी कई मायनों में पिछड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विन ने टी-20 में गेंदबाजी पर कहा, 'कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आप टेस्ट में गेंदबाजी कर सकते हैं लेकिन टी-20 में ऐसा संभव नहीं है।' उन्होंने कहा, 'विकेट अचानक से नहीं मिल जाते। विशेषज्ञों के अनुसार, यह गेम पार्टनरशिप वाला है। अगर पिछला कोई ओवर बढ़िया गया है तो अगले ओवर में विकेट मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।' 


35 वर्षीय स्पिनर ने वर्ल्ड कप में अपने चयन पर कहा, 'यह ऐसी खबर थी, जिसे सुनकर मैं बेहद उत्साहित और खुश था। मेरे लिए वर्ल्ड कप में होना एक सपने के जैसा था और मैं यहां टीम के लिए कुछ खास करना चाहता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed