{"_id":"617049ea546f2d26350c33e4","slug":"icc-t20-world-cup-david-wiese-fifty-helps-namibia-registers-their-first-win-defeated-netherlands","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup 2021: डेविड वीज की शानदार अर्धशतकीय पारी, नीदरलैंड्स के खिलाफ नामीबिया को दिलाई रोमांचक जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup 2021: डेविड वीज की शानदार अर्धशतकीय पारी, नीदरलैंड्स के खिलाफ नामीबिया को दिलाई रोमांचक जीत
Wed, 20 Oct 2021 10:25 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:25 PM IST
सार
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के पहले राउंड के सातवें मुकाबले में नामीबिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। अबू धाबी में खेले गए ग्रुप ए के इस मुकाबले में नामीबिया ने रोमांचक अंदाज में छह विकेट से मुकाबला अपने नाम किया और टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल की।
विज्ञापन
नामीबिया बनाम नीदरलैंड्स
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के पहले राउंड के सातवें मुकाबले में नामीबिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। अबू धाबी में खेले गए ग्रुप ए के इस मुकाबले में नामीबिया ने रोमांचक अंदाज में छह विकेट से मुकाबला अपने नाम किया और टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल की।
विज्ञापन
नामीबिया ने टॉस जीतकर नीदरलैंड्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में नीदरलैंड्स ने एक अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। हालांकि थोड़े-थोड़े अंतराल पर उसके विकेट भी गिरते रहे लेकिन मैक्स ओडाउड (70), कॉलिन ऐकरमैन (35) और स्कॉट एडवर्ड्स (21*) की शानदार और महत्वपूर्ण पारियों के दम पर नीदरलैंड्स ने नामीबिया के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 52 रन के स्कोर पर अपने शीर्ष के तीन विकेट गंवा दिए। एक समय नीदरलैंड्स की टीम मजबूत स्थिति में थी और मैच उसके पकड़ में थी लेकिन उसके बाद डेविड वीज (66*) और एरार्ड इरास्मस (32) ने मिलकर बाजी पलट दी। दोनों ही खिलाड़ियों ने मिलकर 93 रन की साझेदारी की और मैच को अपनी झोली में डाल दिया। वीज ने अपनी 40 गेंदों की पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए।
विज्ञापन