{"_id":"618520d131ac6008741fb400","slug":"icc-t20-world-cup-2021-nz-vs-nam-match-report-and-updates-new-zealand-set-the-target-of-164-runs-to-namibia","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZ vs NAM: न्यूजीलैंड ने गेंदबाजों के दम पर नामीबिया को 52 रनों से हराया, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs NAM: न्यूजीलैंड ने गेंदबाजों के दम पर नामीबिया को 52 रनों से हराया, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची
Fri, 05 Nov 2021 07:16 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 05 Nov 2021 07:16 PM IST
सार
न्यूजीलैंड और नामीबिया के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का ग्रुप मुकाबला खेला जा रहा है। सुपर 12 स्टेज के ग्रुप बी का यह मैच न्यूजीलैंड के लिहाज से अहम है। कीवी टीम को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए इसे जीतना जरुरी है
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम नामीबिया
- फोटो : twitter@T20world cup
विस्तार
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर नामीबिया को 56 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। न्यूजीलैंड की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 स्टेज में अपनी तीसरी जीत दर्ज की और छह अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी अब बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
शारजाह में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना नामीबिया से हुआ, मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नामीबियाई कप्तान का यह फैसला उसके गेंदबाजों ने सही साबित किया। न्यूजीलैंड ने पहले पावरप्ले में मार्टिन गुप्टिल का बड़ा विकेट गंवा दिया। इसके बाद डेरिल मिशेल भी 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड की तरफ से छोटी-छोटी साझेदारियां हुईं लेकिन उससे ज्यादा कुछ फायदा नहीं हुआ और कीवियों ने 100 रन के अंदर अपने शीर्ष के चार विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद जेम्स नीशम और ग्लेन फिलीप्स ने मिलकर टीम को संभाला और 76 रन की अटूट साझेदारी की और स्कोर को 163 रन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत अच्छी रही और उसने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। हालांकि इसके बाद नामीबियाई टीम के बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने का सिलसिला शुरू हुआ और टीम ने छोटे-छोटे अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। लगातार विकेट गिरने की वजह से नामीबियाई टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 111 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
नामीबिया की तरफ से माइकल वान लिंगेन ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। जबकि न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो विकेट झटके।