फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T-20 Ranking: Kohli remains on top, Bumrah climbs up to 2nd Spot 

आईसीसी टी-20 रैंकिंग: विराट टॉप पर बरकरार, बुमराह ने लगाई छलांग 

Mon, 18 Sep 2017 01:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 18 Sep 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
 ICC T-20 Ranking: Kohli remains on top, Bumrah climbs up to 2nd Spot 
जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच शनिवार को खेले गए एकलौते टी-20 मैच के बाद आईसीसी ने रविवार को नई आईसीसी टी-20 रैंकिंग जारी कर दी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक स्थान की छलांग लगाकर गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट नंबर दो पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरोन फिंच से 39 अंक आगे हैं। इसके बाद कैरेबियाई बल्लेबाज एविन लुईस करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।  
विज्ञापन


विश्व एकादश के खिलाफ इंडिपेंडेंस कप में शानदार बल्लेबाजी करने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम को 21 स्थान का फायदा हुआ है। वह 27 वें से छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान इंडिपेंडेंस कप में वर्ल्ड इलेवन को 2-1 से मात देने में सफल हुआ।
विज्ञापन


बुमराह दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज इमरान ताहिर को पीछे छो़ड़ दूसरे पायदान पर पहुंचे हैं। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दसवें स्थान पर बने हुए हैं। टीम रैंकिंग में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर बनी हुई है। वहीं वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 21 रन से मात देने के बाद तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। मैच से पहले वो चौथे स्थान पर थी। वहीं इंग्लैंड हार के बार तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed