फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC snatches hosting of Under-19 World Cup 2024 from Sri Lanka tournament will be held in South Africa reports

U-19 World Cup: आईसीसी ने श्रीलंका से छीनी अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी, अब इस देश में होगा टूर्नामेंट

Tue, 21 Nov 2023 04:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 21 Nov 2023 04:16 PM IST
सार

श्रीलंका क्रिकेट में प्रशासनिक अनिश्चितता को देखते हुए आईसीसी बोर्ड ने यह फैसला लिया है। अहमदाबाद में हुई बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया।

विज्ञापन
ICC snatches hosting of Under-19 World Cup 2024 from Sri Lanka tournament will be held in South Africa reports
पिछली बार भारत अंडर-19 विश्व कप जीता था - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ आईसीसी ने एक बड़ा एक्शन लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी अंडर-10 विश्व कप की मेजबानी उससे वापस ले ली है। 10 नवंबर को आईसीसी ने  श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका को सौंप दी है। श्रीलंका क्रिकेट में प्रशासनिक अनिश्चितता को देखते हुए आईसीसी बोर्ड ने यह फैसला लिया है। अहमदाबाद में हुई बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, काफी विचार-विमर्श के बाद आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट को निलंबित करने के निर्णय को बरकरार रखने का फैसला किया है। बोर्ड ने कहा कि श्रीलंका टीम से जुड़ा क्रिकेट निर्बाध रूप से जारी रहेगा, लेकिन निलंबन को रद्द नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


तारीखों में नहीं हुआ बदलाव
अंडर-19 विश्व कप का आयोजन श्रीलंका में 14 जनवरी से 15 फरवरी के बीच होने वाला था। आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीका को मेजबानी तो सौंपी है, लेकिन उसने तारीखों में बदलाव नहीं किया है। दक्षिण अफ्रीका में 10 जनवरी से 10 फरवरी एसए टी20 (SA20) टूर्नामेंट का आयोजन भी होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमान और यूएई के नाम पर हुआ विचार
आईसीसी ने नए मेजबान के लिए ओमान और यूएई के नाम पर भी विचार किया, लेकिन बेहतर बुनियादी ढांचे के कारण दक्षिण अफ्रीका को मेजबानी सौंपी। टूर्नामेंट के लिए कम से कम तीन मैदानों की आवश्यकता होती है, लेकिन ओमान के पास एक ही है। वहीं, यूएई में टूर्नामेंट का आयोजन कर काफी महंगा होता। इस कारण आईसीसी ने अफ्रीकी देश को चुना।


श्रीलंका से पहले जिम्बाब्वे पर भी लगा था प्रतिबंध
जिम्बाब्वे क्रिकेट को 2019 में सरकारी हस्तक्षेप के कारण निलंबित किए जाने के बाद पिछले चार वर्षों में एसएलसी आईसीसी द्वारा निलंबित किया जाने वाला दूसरा पूर्ण सदस्य है। हालांकि, जिम्बाब्वे में सभी क्रिकेट गतिविधियों को अचानक बंद कर दिया गया था। इसके अलावा फंडिंग पर भी रोक लगा दी गई थी। बाद में जिम्बाब्वे क्रिकेट को बहाल कर दिया गया था। आईसीसी श्रीलंका के मामले में सावधानी से कदम उठाएगी।

 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed