फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC selected ODI team of the year Shreyas Iyer and Siraj included Babar Azam captain check full list

ICC ODI Team: आईसीसी ने चुनी साल 2022 की वनडे टीम, श्रेयस अय्यर और सिराज शामिल, बाबर आजम को मिली कप्तानी

Tue, 24 Jan 2023 02:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 24 Jan 2023 02:50 PM IST
सार

आईसीसी द्वारा चुनी गई वनडे टीम में ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, भारत और न्यूजीलैंड के दो-दो खिलाड़ियों को रखा गया है। वहीं, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के एक-एक खिलाड़ी को जगह मिली है।

विज्ञापन
ICC selected ODI team of the year Shreyas Iyer and Siraj included Babar Azam captain check full list
मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर औरबाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी ने मंगलवार (24 जनवरी) को 2022 के लिए वनडे टीम ऑफ द ईयर का एलान कर दिया है। इस टीम में भारत के दो खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को जगह मिली है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को आईसीसी ने इस टीम की कमान सौंपी है। उन्हें टी20 टीम ऑफ द ईयर में जगह नहीं मिली थी।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को आईसीसी ने टी20 टीम ऑफ द ईयर का एलान किया था। उसमें भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को जगह मिली थी। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को भी चुना गया था। आईसीसी द्वारा चुनी गई वनडे टीम में ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, भारत और न्यूजीलैंड के दो-दो खिलाड़ियों को रखा गया है। वहीं, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के एक-एक खिलाड़ी को जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर
बाबर आजम (कप्तान), ट्रेविस हेड, शाई होप, श्रेयस अय्यर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, मेहदी हसन मिराज, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज, ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा।
विज्ञापन

सिकंदर रजा टी20 के बाद वनडे टीम में भी
जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को टी20 के बाद वनडे टीम में भी शामिल किया गया है। वह दोनों टीमों में शामिल होने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले साल वनडे में 49.61 की औसत और 87.16 की स्ट्राइक रेट से 645 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने आठ विकेट भी हासिल किए थे।

बाबर आजम का कैसा रहा प्रदर्शन?
जुलाई 2021 से आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज बाबर आजम ने पिछले साल नौ वनडे मैच खेले थे। इस दौरान 28 साल के बल्लेबाज ने आठ से ज्यादा पारियां 50 या उससे ज्यादा रन की खेलीं। उन्होंने तीन शतक और पांच अर्धशतक लगाए। बाबर ने 84.87 की औसत से 697 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को 2022 में तीनों वनडे सीरीज में जीत दिलाई थी। बाबर की टीम नौ मैचों में सिर्फ एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारी थी।

अय्यर और सिराज भारत के लिए पिछले साल चमके
पिछले साल वनडे में भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया। वह मध्यक्रम की जान बने। उन्होंने 17 मैच 55.69 की औसत से 724 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 91.52 का रहा। उन्होंने एक शतक और छह अर्धशतक लगाया। मोहम्मद सिराज की बात करें तो उन्होंने 15 मैचों में 24 विकेट लिए। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके वनडे टीम में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed