फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC scraps boundary count as a way to decide results of semi-finals and finals in ICC events

ICC ने सुपर ओवर के नियम में किया बड़ा बदलाव, वर्ल्ड कप 2019 में हुई थी जमकर आलोचना

Tue, 15 Oct 2019 08:03 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 15 Oct 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
ICC scraps boundary count as a way to decide results of semi-finals and finals in ICC events
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए सेमीफाइनल और फाइनल मैच के नतीजों को तय करने के लिए बाउंड्री काउंट के नियम को समाप्त कर दिया है। आईसीसी ने इस नियम को खत्म करने के बाद तय किया है कि ऐसे मुकाबले में तब तक सुपर ओवर खेला जाएगा, जब तक रनों के आधार पर पूरा फैसला नहीं आ जाता।

विज्ञापन

 

क्या था सुपर ओवर का नियम?

आईसीसी के नियम के मुताबिक अगर किसी नॉकआउट मैच में स्कोर टाई होने के बाद सुपर ओवर में भी दोनों टीमें बराबर स्कोर करती हैं तो फैसला बाउंड्री काउंट नियम से होता था। इसके तहत जिस भी टीम ने पूरे मैच में (सुपर ओवर मिलाकर) सबसे ज्यादा बाउंड्री स्कोर की होंगी, वो विजेता घोषित होती थी।

वर्ल्ड कप 2019 का मामला

वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड की पारी के 50वें ओवर का था। मेजबान टीम को 3 गेंदों में 9 रन की दरकार थी, तभी चौथी गेंद पर बेन स्टोक्स ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला और तेजी से एक रन लेने के बाद दूसरा रन लेने के लिए भागे। इस दौरान दूसरा रन पूरा करने के वक्त उन्होंने स्ट्राइक एंड की तरफ डाइव लगा दी, तभी गुप्टिल का थ्रो आकर उनके बैट पर लगा और गेंद बाउंड्री पार चली गई। इसके बाद अंपायर ने आपस में बातचीत करने के बाद इंग्लैंड को 6 रन दे दिए। इस तरह जहां सिर्फ 2 रन होने चाहिए थे, वहां इंग्लैंड को 4 रन और अतिरिक्त मिल गए यानी कुल मिलाकर इंग्लैंड के खाते में 6 रन जुड़ गए। अब इंग्लैंड को आखिरी 2 गेंदों में जीत के लिए सिर्फ 3 रन की दरकार थी, जो कि मैच का टर्निंग प्वाइंट बन गया।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2019 में सुपर ओवर से हुआ था फैसला

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 241 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम आखिरी गेंद पर 241 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच टाई रहा और फिर फैसला सुपर ओवर से हुआ। सुपर ओवर के नियम के तहत जिस टीम ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी की, उसे ही पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है।

बाउंड्री नियम के आधार पर इंग्लैंड ने जीता था 2019 वर्ल्ड कप का खिताब

इंग्लैंड ने अपनी पारी में 22 चौके और 2 छक्के समेत 24 बाउंड्री जड़ी। सुपर ओवर में भी 2 चौके लगाए। इस तरह इंग्लैंड ने कुल 26 बाउंड्री लगाई। वहीं पहले बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने 14 चौके और 2 छक्कों के साथ कुल 16 बाउंड्री स्कोर की, जबकि सुपर ओवर में सिर्फ एक छक्का लगाया। इस तरह इंग्लैंड ने मुख्य पारी और सुपर ओवर में लगाई गई ज्यादा बाउंड्री के आधार पर वर्ल्ड कप 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed