फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC said the Women's T20 World Cup will be moved to the United Arab Emirates due to unrest in Bangladesh

Women's T20 WC: बांग्लादेश से छिनी महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी, आईसीसी ने तय किया नया आयोजन स्थल

Tue, 20 Aug 2024 08:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 20 Aug 2024 08:36 PM IST
सार

क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने यह फैसला बांग्लादेश में भारी उथल-पुथल और हिंसा को देखते हुए लिया है। मालूम हो कि पिछले कुछ महीनों से बांग्लादेश में अराजकता की स्थिति बनी हुई है जिस कारण पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीन को अपना पद और देश छोड़ना पड़ा था।

विज्ञापन
ICC said the Women's T20 World Cup will be moved to the United Arab Emirates due to unrest in Bangladesh
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी मंगलवार को बांग्लादेश से छीन ली है। तीन से 20 अक्टूबर तक होने वाला यह वैश्विक टूर्नामेंट अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने यह फैसला बांग्लादेश में भारी उथल-पुथल और हिंसा को देखते हुए लिया है। मालूम हो कि पिछले कुछ महीनों से बांग्लादेश में अराजकता की स्थिति बनी हुई है जिस कारण पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीन को अपना पद और देश छोड़ना पड़ा था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



बीसीबी के पास मेजबानी अधिकार बने रहेंगे 
बांग्लादेश की घटनाओं को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने अपने नागरिकों को बांग्लादेश की यात्रा न करने की सलाह जारी की थी। महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले अब दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी जियोफ एलार्डिस ने कहा, बांग्लादेश में महिला टी20 विश्व कप का आयोजन नहीं करना शर्म की बात है क्योंकि हम जानते हैं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) एक यादगार आयोजन करता। मैं बीसीबी की टीम को बांग्लादेश में इस आयोजन को सक्षम बनाने के लिए सभी प्रयास करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हालांकि इसमें भाग लेने वाली सभी टीमों की सरकारों द्वारा यात्रा सलाह जारी करने का मतलब था कि इस टूर्नामेंट का आयोजन वहां संभव नहीं था। हालांकि उनके पास मेजबानी के अधिकार बने रहेंगे। हम निकट भविष्य में बांग्लादेश में एक वैश्विक टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, मैं बीसीबी की ओर से मेजबानी करने के लिए अमीरात क्रिकेट बोर्ड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे को उनके उदार प्रस्तावों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हम 2026 में इन दोनों देशों में आईसीसी के वैश्विक आयोजनों को देखने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed