फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC releases new odi batsman ranking virat tops the chart again big gain for rohit sharma

जारी हुई ICC की नई रैंकिंग, वर्ल्ड कप में पांच शतक लगाने के बाद विराट के नजदीक पहुंचे रोहित शर्मा

Sun, 07 Jul 2019 07:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 07 Jul 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
ICC releases new odi batsman ranking virat tops the chart again big gain for rohit sharma
रोहित शर्मा और विराट कोहली

वर्ल्ड कप में लीग स्टेज के मुकाबलों के समाप्त होने के बाद ICC ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। खिलाड़ियों की रैंकिंग बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से जहां कई खिलाड़ियों ने बढ़त हासिल की है वहीं कईयों को उनके निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से नुकसान भी झेलना पड़ा है। 

विज्ञापन


वन-डे में टॉप बल्लेबाजों की सूचि में अभी भी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ही पहले पायदान पर मौजूद हैं। विराट ने वर्ल्ड कप की पांच पारियों में 5 अर्धशतक लगाए हैं। वे रैंकिंग में 891 अंकों के साथ टॉप पर बने हुए हैं। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी पायदान पर टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा मौजूद हैं। वर्ल्ड कप में 5 शतक ठोक चुके रोहित को जबरदस्त फायदा हुआ है और वो अब अंकों के मामले में विराट कोहली के बेहद नजदीक पहुंच गए हैं। रोहित 885 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा बाबर आजम, फाफ डूप्लेसी को बड़ा फायदा हुआ है और दोनों तीसरे और चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। यहां न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रोस टेलर को दो अंकों का नुकसान हुआ है और वो अब पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।  

इसके बाद डेविड वार्नर, जो रूट, केन विलियमसन, क्विंटन डी-कॉक और आरोन फिंच टॉप 10 में शामिल हैं। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed