{"_id":"6989f671a71195c0e00999ce","slug":"icc-rejects-three-pcb-demands-as-pakistan-vs-india-t20-world-cup-match-standoff-continues-know-details-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब क्या करेगा पाकिस्तान?: आईसीसी ने पीसीबी को दिया करारा झटका, खारिज की तीनों मांगें; जानें क्या रखी थी शर्तें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब क्या करेगा पाकिस्तान?: आईसीसी ने पीसीबी को दिया करारा झटका, खारिज की तीनों मांगें; जानें क्या रखी थी शर्तें
Mon, 09 Feb 2026 08:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:30 PM IST
सार
पाकिस्तान को एक बार फिर क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने झटका दिया है। बैठक के दौरान पीसीबी ने बड़ी-बड़ी बातें की थी और कुछ शर्तें रखी थी, लेकिन आईसीसी ने इन शर्तों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच नहीं खेलने की बात करने वाला पाकिस्तान चौतरफा घिरता जा रहा है। पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने तीन बड़ी शर्तें रखी थी, लेकिन समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की सभी मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाना है, लेकिन पाकिस्तान ने ये मैच खेलने से इनकार किया है।
विज्ञापन
आईसीसी के साथ हुई थी बैठक
- मैच का बहिष्कार करने को लेकर रविवार को आईसीसी के उपाध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक इमरान ख्वाजा की पीसीबी से साथ बैठक हुई थी।
- इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल उल इस्लाम भी शामिल थे।
- मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि पीसीबी ने मैच का बहिष्कार नहीं करने को लेकर आईसीसी के सामने कुछ शर्तें रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या थी शर्तें और क्यों हुई खारिज?
- पाकिस्तान ने आईसीसी के समक्ष शर्त रखी थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज दोबारा शुरू हो।
- आईसीसी ने इस शर्त को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए कहने का का अधिकार उनके पास नहीं है। यहां तक कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र के अंतर्गत भी यह नहीं कहा जा सकता।
- पीसीबी ने साथ ही भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच त्रिकोणीय सीरीज कराने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन आईसीसी ने उसकी यह मांग भी खारिज कर दी।
- पीसीबी ने फिर बेतुकी मांग करते हुए कहा कि भारत को इस साल द्विपक्षीय सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करना चाहिए जो पिछले साल स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, एक बार फिर आईसीसी ने द्विपक्षीय सीरीज में हस्तक्षेप नहीं करने की बात कहकर इस मांग को भी खारिज कर दिया।
- पाकिस्तान की प्रमुख मांगों में से एक यह भी है कि बांग्लादेश को आईसीसी के राजस्व में उसका हिस्सा मिलता रहे। हालांकि, आईसीसी ने पहले ही बांग्लादेश पर अलग से जुर्माना न लगाने का फैसला कर लिया है।
बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा हुआ पाकिस्तान
पाकिस्तान ने बैठक के दौरान बांग्लादेश का समर्थन किया। पाकिस्तान ने बोर्ड के सामने यह भी मांग की थी कि बांग्लादेश को किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी दी जानी चाहिए क्योंकि पिछले साल महिला टी20 विश्व कप बांग्लादेश के बजाए दुबई शिफ्ट किया गया था। इस मांग को हालांकि, खारिज नहीं किया गया और इस पर विचार करने की बात कही गई। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश को अगले अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी सौंपी जा सकती है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की बेइज्जती!: जिस बांग्लादेश के दम पर अकड़ दिखा रहा था पीसीबी, उसने ही बहिष्कार खत्म करने की मांग की

पीसीबी के पास 24 घंटे का समय
आईसीसी ने पीसीबी को भारत के खिलाफ मैच खेलने का फैसला लेने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा या नहीं इसका फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के हाथों में है। बताया जा रहा है कि पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी प्रधानमंत्री से मिल सकते हैं जिसके बाद मैच को लेकर फैसला आने की उम्मीद है।