फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC rejects claims made by documentary programme Cricket Match Fixers, says it lacks credibility

आईसीसी ने अल जजीरा के दावे को किया खारिज, कहा- इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिक्स नहीं थे भारत के टेस्ट

Mon, 17 May 2021 06:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 17 May 2021 06:59 PM IST
सार

  • आईसीसी ने अल जजीरा के दावे को किया खारिज
  •  इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिक्स नहीं थे भारत के टेस्ट
  • अल जजीरा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री 'क्रिकेट्स मैच फिक्सर्स' में किया था दावा 

विज्ञापन
ICC rejects claims made by documentary programme Cricket Match Fixers, says it lacks credibility
ICC - फोटो : social media

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को समाचार चैनल अल जजीरा के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि इंग्लैड (2016) और ऑस्ट्रेलिया (2017) के खिलाफ भारत के टेस्ट फिक्स थे। आईसीसी ने कहा कि खेल के जिस तरीके को फिक्स बताया गया, वह पूरी तरह से प्रत्याशित था लिहाजा इसे फिक्स कहना अकल्पनीय है।

विज्ञापन


डॉक्यूमेंट्री 'क्रिकेट्स मैच फिक्सर्स' में किया गया था दावा
बता दें कि अल जजीरा ने 2018 में प्रदर्शित अपनी डॉक्यूमेंट्री 'क्रिकेट्स मैच फिक्सर्स' में दावा किया था कि 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ और 2017 में रांची में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट फिक्स थे। आईसीसी ने चैनल द्वारा दिखाए गए पांच लोगों को भी क्लीन चिट देते हुए कहा कि उनका बर्ताव भले ही संदिग्ध हो लेकिन उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

विज्ञापन

भारतीय टीम के भी दो मैच शामिल
कार्यक्रम में एक कथित सटोरिए अनील मुनव्वर को यह दावा करते दिखाया गया था कि उनका फिक्सिंग का इतिहास रहा है और फिक्स मैचों में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम के भी दो मैच हैं। आईसीसी ने उन दावों की जांच की थी।

आईसीसी ने कराई थी जांच
आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने चार स्वतंत्र सट्टेबाजी और क्रिकेट विशेषज्ञों से जांच कराई थी। विज्ञप्ति में कहा गया, 'चारों ने कहा कि खेल के जिस हिस्से को कथित तौर पर फिक्स कहा गया, वह पूरी तरह से प्रत्याशित था और उसे फिक्स नही कहा जा सकता।'

आईसीसी ने नहीं किया नाम का खुलासा
आईसीसी ने उन व्यक्तियों के नाम का खुलासा नहीं किया, जिन्हें क्लीन चिट दी गई लेकिन सूत्रों का कहना है कि उनमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा, श्रीलंका के थरंगा इंडिका और थारिंडु मेंडिस शामिल थे। उन्होंने आईसीसी की जांच में भाग लिया। मुंबई के प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रॉबिन मौरिस का भी इसमें जिक्र था लेकिन वह जांच से नहीं जुड़ा।

जो दावे किए गए, वे थे कमजोर 
आईसीसी ने कहा, 'आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत इन पांचों के खिलाफ कोई आरोप नहीं बनता था। उनके खिलाफ ठोस और विश्वसनीय सबूत नहीं थे।' आईसीसी महाप्रबंधक (इंटीग्रिटी) एलेक्स मार्शल ने कहा, 'कार्यक्रम में जो दावे किए गए, वे कमजोर थे। उनकी जांच करने पर पता चला कि वे विश्वसनीय भी नहीं है और चारों विशेषज्ञों का यही मानना था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed