फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Rankings: Virat Kohlis Team India sustain number one position after England series lost

ICC रैंकिंग: शर्मनाक हार के बावजूद 'विराट सेना' नंबर वन, इंग्लैंड चौथे स्थान पर पहुंचा

Thu, 13 Sep 2018 08:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
ICC Rankings: Virat Kohlis Team India sustain number one position after England series lost
virat kohli lost

भारत आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकार है लेकिन इंग्लैंड पांच मैचों की श्रृंखला में 4-1 की जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है। विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने श्रृंखला की शुरुआत 125 अंक के साथ की थी लेकिन श्रृंखला गंवाने के बाद उसके 115 अंक रह गए हैं।

विज्ञापन


भारत को मंगलवार को समाप्त हुए पांचवें और अंतिम टेस्ट में 118 रन से हार का सामना करना पड़ा था जिससे उसने इंग्लैंड को श्रृंखला 1-4 से गंवा दी।

इंग्लैंड ने श्रृंखला की शुरुआत पांचवें स्थान और 97 अंक के साथ की थी लेकिन दुनिया की नंबर एक टीम भारत के खिलाफ बड़ी जीत से उसको आठ अंक का फायदा हुआ है और टीम न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए 105 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


जो रूट की इंग्लैंड की टीम अब दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया से सिर्फ एक अंक पीछे है। इन दोनों टीमों के 106 अंक हैं लेकिन आस्ट्रेलिया की टीम दशमलव अंक में बेहतर स्थिति में होने के कारण दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के 102 अंक हैं जिससे इन चार टीमों के बीच अब सिर्फ पांच अंक का अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed