फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Rankings Ravindra Jadejas reign continues in Test rankings Mehidy Hasan Miraz also benefited

ICC Rankings: टेस्ट रैंकिंग में रवींद्र जडेजा की बादशाहत बरकरार, बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर को भी हुआ फायदा

Wed, 07 May 2025 04:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 07 May 2025 04:52 PM IST
सार

जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने वाले मेहदी हसन मिराज ने एक स्थान की छलांग लगाकर टेस्ट ऑलराउंडरों की रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है। जडेजा अब 400 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।

विज्ञापन
ICC Rankings Ravindra Jadejas reign continues in Test rankings Mehidy Hasan Miraz also benefited
जडेजा-गंभीर-रोहित - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा की बादशाहत में कोई कमी नहीं आई है। वह टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हैं। वहीं, बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज को भी तगड़ा फायदा हुआ है। बता दें कि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को पुरुषों की टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी। 
विज्ञापन

जडेजा की बादशाहत बरकरार, मिराज दूसरे स्थान पर पहुंचे
जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने वाले मेहदी हसन मिराज ने एक स्थान की छलांग लगाकर टेस्ट ऑलराउंडरों की रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है। जडेजा अब 400 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। फॉर्म में चल रहे मिराज ने दो टेस्ट मैचों में 116 रन बनाए और 15 विकेट लिए। इसके बाद उन्हें टेस्ट रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 327 अंकों के साथ हासिल करने का मौका मिला। वह नंबर एक पर काबिज जडेजा से 73 रेटिंग अंकों के अंतर से पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में मिराज को लाभ
इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट को टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में कुछ खास लाभ नहीं हुआ, जबकि जिम्बाब्वे के शॉन विलियम्स (दो स्थान ऊपर 19वें स्थान पर) और बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम (17वें स्थान पर 60वें स्थान पर) को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन का तगड़ा फायदा हुआ। ऑलराउंडर्स की रैंकिंग के अलावा मिराज टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में दो स्थान ऊपर 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि बांग्लादेश के उनके साथी तैजुल इस्लाम (सात स्थान ऊपर 16वें स्थान पर) और नईम हसन (छह स्थान ऊपर 54वें स्थान पर) को भी लाभ मिला है।
विज्ञापन

बुमराह पहले स्थान पर काबिज
टेस्ट गेंदबाजी में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बादशाहत बरकरार है। वह 908 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। जिम्बाब्वे के स्पिनर विन्सेंट मसेकेसा बांग्लादेश टेस्ट के दौरान अपने डेब्यू पर प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद शीर्ष 100 के बाहर पहली बार रैंकिंग में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed