फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Rankings Pakistan no longer on top Australia becomes number 1 again in ODI rankings India at third place

ICC Rankings: पाकिस्तान अब शीर्ष पर नहीं; वनडे रैंकिंग में फिर से नंबर-1 बना ऑस्ट्रेलिया, भारत तीसरे स्थान पर

Sun, 10 Sep 2023 09:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 10 Sep 2023 09:22 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के 121 रेटिंग अंक हो गए है। उसने पाकिस्तान को हटाकर नंबर एक स्थान हासिल किया है। पाकिस्तान के 120 रेटिंग अंक हैं। तीसरे स्थान पर भारत है जिसके 114 रेटिंग अंक हैं।

विज्ञापन
ICC Rankings Pakistan no longer on top Australia becomes number 1 again in ODI rankings India at third place
डेविड वॉर्नर और मार्नश लाबुशेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम रविवार को आईसीसी वनडे रैंकिंग में फिर से नंबर एक स्थान पर पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वनडे मैच में 123 रनों से हराकर नंबर एक स्थान हासिल किया। डेविड वॉर्नर (106) और मैन ऑफ द मैच मार्नश लाबुशाने (124) के शतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 123 रनों से जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 382 रन बनए। यह टीम का वनडे में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 41.5 ओवर में 269 रनों पर समेट दिया। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के 121 रेटिंग अंक हो गए है। उसने पाकिस्तान को हटाकर नंबर एक स्थान हासिल किया है। पाकिस्तान के 120 रेटिंग अंक हैं। तीसरे स्थान पर भारत है जिसके 114 रेटिंग अंक हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास
ब्लोमफोंटेन में दूसरे वनडे में कंगारू टीम ने इतिहास रच दिया। उसने 10 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए। वह दक्षिण अफ्रीका की धरती पर किसी वनडे मैच में 10 ओवर के अंदर 100 रन बनाने वाली पहली टीम बन गई। ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 102 रन बनाए। इस दौरान डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed