फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC proposes Champions Trophy 2021 in T20 format bcci opposes

BCCI और ICC हुए आमने-सामने, चैंपियंस ट्रॉफी को बेहद रोमांचक बनाने पर विवाद

Wed, 21 Mar 2018 08:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Mar 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
ICC proposes Champions Trophy 2021 in T20 format bcci opposes
आईसीसी और बीसीसीआई

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2021 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में बदलाव करने का प्रस्ताव रखा है। आईसीसी चाहता है कि 1998 से शुरू हुए चैंपियंस ट्रॉफी का प्रारूप अब 50 ओवर से बदलकर टी20 कर दिया जाए।

विज्ञापन


आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के 9वें एडिशन की मेजबानी भारत को सौंपी है। बता दें कि 2013 और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी आयोजन इंग्लैंड में हुआ था। आईसीसी ने मौजूदा वित्तीय चक्र में हुए नुकसान की भरपाई करने के इरादे से यह प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन


यह तय है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2021 की मेजबानी भारत करेगा, लेकर आईसीसी टैक्स संबंधित मामले को देखते हुए इसे कही और आयोजित करने के बारे में भी विचार कर रही है। आईसीसी को उम्मीद है कि अन्य देशों के समान भारत की सरकार भी देश में एक वैश्विक खेल आयोजन की मेजबानी से उत्पन्न राजस्व पर कर छूट देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा 2011 वर्ल्ड कप में भी हो चुका है, जिसकी मेजबानी भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के संयुक्त तत्वावधान में हुई थी। भारत ने 2016 वर्ल्ड टी20 की मेजबानी अकेले की थी, तब टैक्स में किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई थी।

BCCI के विरोध की असली वजह

ICC proposes Champions Trophy 2021 in T20 format bcci opposes
बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के प्रारूप में बदलाव करने के प्रस्ताव से पूरी तरह इंकार कर दिया है। ICC ने फरवरी में की अपने बोर्ड की बैठक में कहा था, 'भारतीय सरकार की तरफ से कर में छूट नहीं देने की चिंता सता रही है।' 

यही नहीं, आईसीसी ने 2021 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी किसी और देश में कराने के लिए खोज करना शुरू कर दिया था। सूत्रों से पचास से 20 ओवर करने के प्रस्ताव का मजबूती से विरोध किया है। 

एक सूत्र ने कहा, 'फॉर्मेट कभी नहीं बदल सकता। चैंपियंस ट्रॉफी हमारे पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के विजन का हिस्सा है। उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर इसका आयोजन भारत में होने जा रहा है। इस संभावित बदलाव के बारे में बीसीसीआई को बताया गया है। अगर आईसीसी इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ती है तो हम इसका कड़ा विरोध करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed