फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC postponed women's T20 World Cup for one year, to be held in 2023 instead of 2022

ICC ने एक साल के लिए टाला महिला टी-20 विश्वकप, अब 2022 की जगह 2023 में होगा आयोजन

Thu, 19 Nov 2020 11:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 19 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
ICC postponed women's T20 World Cup for one year, to be held in 2023 instead of 2022
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप

आईसीसी की कार्यकारिणी बैठक में महिला टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर बड़ा फैसला लिया गया। बृहस्पतिवार को हुई मीटिंग में आईसीसी ने नवंबर 2022 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप को बढाकर फरवरी 2023 करने का फैसला किया। इसका मतलब यह हुआ कि 2022 में महिलाओं के दो ही बड़े टूर्नामेंट खेले जाएंगे। 

विज्ञापन


आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह ध्यान में रखते हुए इस निर्णय को लिया गया है कि 2023 में कोई भी प्रमुख महिला कार्यक्रम निर्धारित नहीं हैं, ऐसे में बोर्ड ने टी-20 विश्व कप के लिए खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी के लिए समय देने की दृष्टिकोण से तारीखों में बदलाव किया है। 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों समेत 3 प्रमुख खेल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन




दरअसल कोरोना के कारण आईसीसी ने 2021 में होने वाले महिला एकदिवसीय विश्व कप को स्थगित कर एक साल के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इसकी वजह से फरवरी-मार्च 2021 में होने वाला टूर्नामेंट अब 2022 में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed