ICC Player of The Month: पहली बार अवॉर्ड के लिए अंडर-19 का खिलाड़ी हुआ नामित, पीटरसन और इबादत से मिलेगी टक्कर
ब्रेविस ने अंडर-19 विश्व कप में छह पारियों में 84.33 की औसत से 506 रन बनाये थे। इसके अलावा सात विकेट भी लिए थे। ब्रेविस को बेबी एबी डीविलियर्स, बेबी एबी, बेबी एबीडी के नाम से भी जाना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीटरसन भारत के खिलाफ जबरदस्त फॉर्म में थे
पीटरसन को भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिये प्लेयर आफ द सीरिज चुना गया था। उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। पीटरसन ने तीन टेस्ट में 46 की औसत से 276 रन बनाए थे। वहीं, पहली बार प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए किसी अंडर-19 के स्टार को नॉमिनी में जगह मिली है।
🇧🇩 Ebadot Hossain was unstoppable in the second innings against New Zealand.
— ICC (@ICC) January 5, 2022
His splendid performance earned him Player of the Match honours 🙌#NZvBAN | #WTC23 pic.twitter.com/thzGkX81pt
ब्रेविस ने अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाए
ब्रेविस ने अंडर-19 विश्व कप में छह पारियों में 84.33 की औसत से 506 रन बनाये थे। इसके अलावा सात विकेट भी लिए थे। ब्रेविस को बेबी एबी डीविलियर्स, बेबी एबी, बेबी एबीडी के नाम से भी जाना जाता है। उनके खेलने का और शॉट लगाने का स्टाइल दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डीविलियर्स जैसा है। ब्रेविस ने अंडर-19 विश्व कप में दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए। इसके लिए उन्हें प्लेयर आफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।
इबादत हुसैन ने बांग्लादेश को ऐतिहासिक जीत दिलाई
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में खेले गए दो टेस्ट मैचों में नौ विकेट झटके थे। उन्होंने पहले टेस्ट में 46 रन देकर छह विकेट लिए थे, जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड में पहली बार टेस्ट जीता.था। हालांकि, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की टीम हार गई थी और सीरीज 1-1 से बराबर रही।
महिला क्रिकेटरों में श्रीलंका की चामारी अटापट्टू, वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन और इंग्लैंड की हीथर नाइट को जनवरी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामित किया गया है। इन तीन खिलाड़ियों ने जनवरी महीने में शानदार प्रदर्शन किया था।